Airtel Network Issue: नहीं चल रहा इंटरनेट, तो आजमाएं ये ट्रिक, कुछ मिनट में हो जाएगा सही

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप कोई भी टेलीकॉम कंपनी की सिम उपयोग करेंगे, आपको कभी न कभी नेटवर्क की समस्या देखने को मिलेगी ही मिलेगी। हाल ही में Airtel Network Issue को लेकर Airtel यूजर्स काफी परेशान हो गए थे, क्योंकि कुछ समय के लिए इंटरनेट सही से काम नहीं कर रहा था। नेटवर्क इश्यू की वजह से कॉल ड्रॉप, खराब सिग्नल, और इंटरनेट आउटेज जैसी समस्या आती है। कई बार ये समस्याओं मोबाइल के माध्यम से ही हल हो जाती है, लेकिन इसके लिए आपको पता होना चाहिए कि Airtel में इंटरनेट नहीं चल रहा, क्या करें? आगे हमनें इसकी जानकारी विस्तार से दी है।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 9400e लॉन्च, तगड़ी परफॉरमेंस के साथ इस डिवाइस में होगा सबसे पहले शामिल

Airtel में इंटरनेट नहीं चल रहा, क्या करें?

यदि आपके फोन में Airtel Network Issue आ रहा है, जिस वजह से आप इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे है, तो इसके लिए आपको Access Point Name(ARN) को रीसेट करना होगा, जिससे यदि गलती से इसमें कुछ छेड़ छाड़ हुई होगी तो ये सही हो जाएगा।

APN रिसेट कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां पर आपको “Mobile Networks” वाले सेक्शन में जाना होगा, और फिर उस सिम को चुनना होगा, जिसमें समस्या आ रही है।
  • इसके बाद “Access Point Names” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें, और “Reset access points” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फोन को रिस्टार्ट करें। इतना करने पर आपके फोन में नेटवर्क की समस्या दूर हो सकती है।

यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो आपको अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होगा। आगे हमने इसे बारे में स्टेप वाइस बताया है।

फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां स्क्रॉल करके नीचे आएं, और System & Updates” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Software Update” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब यहां “Download” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • सॉफ्टवेयर डाउनलोड होने के बाद “Install” का ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
  • सॉफ्टवेयर इंस्टॉल होने पर होने पर फोन रिस्टार्ट होगा, और सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाएगा।

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ ही गया होगा, कि Airtel Network Issue होने पर यदि इंटरनेट काम नहीं करता है, तो आपको क्या करना है। हालांकि ये तरीके तभी काम करेंगे, जब आपके फोन में समस्या हो। यदि कंपनी की तरफ से ही कोई समस्या है, तो इसके लिए आपको Airtel के कस्टमर केयर में बात करना होगी।

ये पढ़ें: Google ने की कई घोषणाएं, नए UI के साथ Find Hub भी शामिल, ऐसे करेंगे काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageYouTube का नया फीचर: अब आप खुद हटा सकते हैं Shorts, जानें क्या है तरीका

YouTube खोलते ही Shorts शुरू हो जाते हैं… और फिर पता ही नहीं चलता कब आधा-आधा घंटा निकल जाता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि ये छोटे वीडियो आपका समय खा जाते हैं, तो अब Youtube आपके लिए एक भाड़ ज़रूरी बदलाव लाया है। YouTube ने ऐसा नया विकल्प दिया है, जिससे आप …

Imageफोन की बैटरी दिन में 2 बार खत्म हो जाती है? वजह बैटरी नहीं, आपकी ये आदतें हैं

सुबह 100% चार्ज, दोपहर तक 30%…और शाम होते-होते फिर चार्जर ढूंढना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो जरूरी नहीं कि आपके फोन की बैटरी खराब हो चुकी हो। अक्सर समस्या बैटरी नहीं, हमारी रोज़ की कुछ आदतें होती हैं, जो चुपचाप बैटरी खत्म करती रहती हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह …

ImageAC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Discuss

Be the first to leave a comment.