Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, और Galaxy Buds 2 की कीमतें लीक हुईं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

[4.8.2021, अपडेट]:

Samsung अगले सप्ताह Galaxy Z Fold 3, Z Flip 3 को लॉन्च करने वाला है। इनकी युरोपियन कीमत पहले ही लीक हो चुकी है, जिसकी खबर आप नीचे पढ़ सकते हैं। आज भारत में इनकी क्या कीमत होगी, ये भी सामने आ गया है।

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो भारत में Samsung Galaxy Z Flip 3 को 80,000 रूपए से 90,000 रूपए के बीच लॉन्च किया जा सकता है। वहीँ Galaxy Z Fold 3 को भारत में शायद हम 1,35,000 रूपए की शुरूआती कीमत से खरीद पाएंगे, जो कि इसके प्रेडेसर की कीमत से कम है।

जल्दी ही Samsung अपने कई ख़ास प्रोडक्ट Galaxy Unpacked event में 11 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। इनमें तीन नए स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, Galaxy S21 FE के अलावा Galaxy Watch 4 सीरीज़ और Galaxy Buds 2 भी विश्व स्तर पर लॉन्च किये जाने है। इनके फीचरों और डिज़ाइन से सम्बंधित कई लीक हम पहले देख चुके हैं, लेकिन एक और लीक सामने आयी है जो काफी दिलचस्प है। दरअसल सामने आयी नयी लीक में इन प्रोडक्ट की कीमतें लीक हुई हैं। लॉन्च से लगभग एक हफ्ते पहले, एक रिटेलर ने Samsung के तीन आने वाले डिवाइसों की कीमत से पर्दा उठा दिया है।

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 Ultra में आ सकता है Olympus का 200MP का कैमरा

ट्विट्टर पर Snoopy Tech ने ट्वीट किये हैं जिनमें Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कीमतें सामने आयी हैं। इनके आधार पर Fold 3 के 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत €2009 (लगभग 1,77,240 रूपए) और 12GB+512GB मॉडल की कीमत €2099 (लगभग 1,85,000 रूपए) होगी।

दूसरी तरफ Galaxy Flip 3 के 8GB+128GB वैरिएंट को आप €1029 (लगभग 91,000 रूपए) की कीमत पर और 8GB+256GB वैरिएंट को €1109 (लगभग 98,000 रूपए) के दाम पर खरीद पाएंगे।

वहीँ Galaxy Buds 2 की कीमत €149.99 (लगभग 13,200 रूपए) बतायी जा रही है।

पहले खबर ये आयी थी कि Samsung ने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पहले आये फोल्डेबल स्मार्टफोनों के मुकाबले सस्ते होंगे। लेकिन आज सामने आयी लीक इस बात गलत साबित करती है, क्योंकि Galaxy Fold 3 की कीमत Z Fold 2 के मुकाबले ज़्यादा है। Fold 2 को $1999.99 (लगभग 1,48,500 रूपए) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 5G को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत $1449.99 (लगभग 1,08,000 रूपए) थी।

ये भी पढ़ें: Samsung स्ट्रीमिंग सर्विस Smart TV Plus का वेब वर्शन लॉन्च हुआ – कोई भी कर सकेगा मुफ्त में इस्तेमाल

हालांकि इवेंट से पहले काफी ज्यादा जानकारी सामने आ चुकी है , लेकिन फिर भी कंपनी 11 अगस्त को इन डिवाइसों की सम्पूर्ण जानकारी और वास्तविक कीमतों से पर्दा उठाने वाली है, जो सैमसंग के चाहने वालों के लिए दिलचस्प होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageभारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4; यूरो और डॉलर के मुकाबले भारतीय कीमतों में बड़ा अंतर

Samsung ने 10 अगस्त को Galaxy Unpacked event में Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च किया और आज ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में दाखिल हुए हैं। युरोपियन और अमेरिका के बाज़ारों के मुकाबले यहां इन स्मार्टफोनों की कीमतें थोड़ी ज़्यादा हैं, हालांकि पिछले साल के Galaxy Z सीरीज़ …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3 अनोखे डिज़ाइन और बेहतर फ़ीचरों के साथ लॉन्च हुए

Samsung का धमाकेदार Galaxy Unpacked Event आखिरकार अंजाम तक पहुँच गया। इस इवेंट में बेहतरीन और नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 को लॉन्च किया गया। इन दोनों में ही इनके प्रेडेसर को देखते हुए डिज़ाइन और स्पेसिफ़िकेशन में काफी सुधार किये गए हैं। दोनों फोल्डेबल डिवाइस Qualcomm के …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.