Samsung 10 जुलाई को Galaxy Unpacked event आयोजित सकता है; जल्द ही Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की प्री बुकिंग शुरू होगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के इस साल के दुसरे Galaxy Unpacked event की खबरें काफी समय से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, और अभी हाल ही में कुछ सूत्रों से पता चला है, कि कंपनी इस साल का अपना दूसरा इवेंट 10 जुलाई को आयोजित कर सकती है। इस अफवाह की पुष्टि एक डच रिटेलर द्वारा लगाए गए लॉन्च इवेंट के एक आधिकारिक बैनर पोस्ट से हुई है। इतना ही नहीं इस इवेंट में  Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 को पेश किये जाने की खबरें भी काफी समय से सुर्खियों में हैं।

Second Galaxy Unpacked event के आधिकारिक पोस्ट की जानकारी

इस साल के दुसरे Galaxy Unpacked event की जानकारी एक डच रिटेलर ने अपनी वेबसाइट mobiel.nl के माध्यम से साझा की थी, इसकी जानकारी tweakers द्वारा एक पोस्ट के माध्यम से दी गयी है। हालांकि डच रिटेलर ने अब उस पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें इस इवेंट के 10 जुलाई को आयोजित होने के बारे में बताया गया था। पोस्टर में Next Generation के फोल्डेबल फ़ोन्स और S Pen की जानकारी दी गयी थी, इसी के साथ ये भी बताया गया था, कि इस इवेंट के लाइव स्ट्रीम को Samsung.com पर देखा जा सकता है।

ये पढ़े: OnePlus Nord CE4 Lite भारत में Snapdragon 695 के साथ हुआ लॉन्च; क्या इस कीमत पर खरीदेंगे आप ?

Samsung के इस इवेंट को लेकर पहले से ही कई खबरें सामने आ रही हैं, जिन खबरों से समझ आता है, कि कंपनी द्वारा Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Watch 7, Galaxy Watch Ultra, Galaxy Buds 3, और Galaxy Ring को इस इवेंट में पेश किये जाने की उम्मीद की जा सकती हैं।

Samsung आगामी फ़ोन्स के लिए प्री बुकिंग शुरू कर सकता है

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी भारत में Samsung के ग्राहकों को Samsung Experience Store द्वारा इमेल्स आ रहे हैं, इन इमेल्स में Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की प्री बुकिंग की शुरुआत 26 जून से होने की जानकारी शामिल हैं। ये जानकारी सिर्फ भारत के लिए हैं, जल्द ही कंपनी वैश्विक बाजार में इसकी प्री बुकिंग की शुरुआत कर सकती है।

ये पढ़े: OnePlus Pad Pro का पहला टीज़र आया सामने; होने वाला है दमदार Android Tablet

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की हुई घोषण 28 अप्रैल को उठेगा एक नए प्रोडक्ट पर से पर्दा

आज सैमसंग ने अपने अपकमिंग Galaxy Unpacked इवेंट को लेकर घोषणा कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से 28 अप्रैल को लांच इवेंट आयोजित करने वाली है। यह इवेंट आप सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर फ्री में में देख सकते है। अभी के लिए कंपनी ने लांच इवेंट में पेश होने वाली डिवाइसों के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold और Flip 5 के साथ आएंगे Galaxy Watch 6 सीरीज़। Galaxy S9 टैबलेट और Buds 3 – प्रमोशन पोस्टर हुआ लीक

Samsung Galaxy Z Fold 5, Flip 5 का इंतज़ार काफी बेसब्री से हो रहा है। कंपनी इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को अगले महीने यानि जुलाई के अंत में Galaxy Unpacked event में लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस इवेंट में केवल यही फोल्डेबल नहीं बल्कि Samsung के और भी प्रीमियम डिवाइस नज़र आएंगे। इसी से …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Discuss

Be the first to leave a comment.