Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की आधिकारिक दिखने वाली इमेज लीक हुई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को लेकर कई खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थी, और हाल ही में इन दोनों की ने जानकारी लीक हुई हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार इन दोनों फ़ोन को इस साल होने वाले अगले Galaxy Unpacked event में पेश किया जा सकता है, खबरों के अनुसार इस इवेंट को जुलाई महीने में किया जा सकता है। इसके साथ ही इन दोनों फ़ोन के आधिकारिक दिखने वाला पोस्टर भी भी लीक हुआ है, हालांकि कंपनी ने फ़िलहाल इसके बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। आगे Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 लीक्ड पोस्टर इमेज के बारे में जानते हैं।

ये पढ़े: Nothing ब्रैंड CMF ने पहला फ़ोन किया टीज़; इन फीचरों के साथ मिड-रेंज में देगा टक्कर

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 लीक्ड पोस्टर इमेज की जानकारी

इसके लीक की जानकारी एक Reddit user द्वारा दी गयी हैं, जिसके अनुसार सैमसंग ने गलती से अपनी कज़ाकिस्तान वेबसाइट पर Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की मार्केटिंग इमेज को प्रकाशित कर दिया है। हालांकि अब ये इमेज उस वेबसाइट पर नजर नहीं आ रही हैं, लीक हुई इमेज से समझ आता है, कि फोल्डेबल फ़ोन की डिज़ाइन  Galaxy S24 Ultra की तरह हो सकती है, जिसमें शार्प साइड और चौकोर कोनें मिल सकते हैं।

बुक-स्टाइल डिज़ाइन वाले Galaxy Z Fold 6 को ग्रे कलर में दिखाया गया है, इसके अतिरिक्त फ़ोन के बैकपैनल पर LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है, जबकि क्लैमशेल डिज़ाइन वाले Galaxy Z Flip 6 में ड्यूल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है, इसके कवर डिस्प्ले के साइज को Galaxy Z Flip 5 की तरह ही रखा गया है। इस फ़ोन में कैमरों के चारों ओर मेटैलिक रिंग और ब्लू फिनिश नजर आ रही है।

ये पढ़े: भारत में Realme Narzo N63 हुआ लॉन्च; 10,000 से कम कीमत में मिल रहें शानदार फीचर्स

खबरों के अनुसार ये दोनों फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं, और One UI 6 लेयर के साथ Android 14 पर काम कर सकते हैं। पोस्टर से समझ आ रहा है कि इन दोनों फ़ोन में Galaxy AI features मिलने की भी उम्मीद हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageबिना इंटरनेट भी Google Maps चलेगा ऐसे, ये Trick 90% यूज़र्स को नहीं पता

Google Maps offline feature – आज के समय में Google Maps हम सभी के हर सफर के लिए बेहद ज़रूरी और भरोसेमंद साथी बन चुका है। चाहे आप शहर में किसी नए पते की तलाश कर रहे हों या पहाड़ों में ड्राइव पे निकले हों, ये ऐप आपको सही रास्ता दिखाने में बहुत मदद करती …

ImageSamsung Galaxy Z Fold और Flip 5 के साथ आएंगे Galaxy Watch 6 सीरीज़। Galaxy S9 टैबलेट और Buds 3 – प्रमोशन पोस्टर हुआ लीक

Samsung Galaxy Z Fold 5, Flip 5 का इंतज़ार काफी बेसब्री से हो रहा है। कंपनी इन नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को अगले महीने यानि जुलाई के अंत में Galaxy Unpacked event में लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस इवेंट में केवल यही फोल्डेबल नहीं बल्कि Samsung के और भी प्रीमियम डिवाइस नज़र आएंगे। इसी से …

Imageलॉन्च इवेंट से कुछ घंटों पहले Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत लीक

Samsung के Galaxy Unpacked event में बस अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। सारी तैयारियां हो चुकी हैं। कंपनी लॉन्च इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़, Samsung Galaxy Buds 3 के साथ Samsung Galaxy Tab S9, Samsung Galaxy Tab S9 Plus और Samsung …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च, साथ में सस्ता Flip 7 FE: Samsung ने फोल्डेबल को बना दिया हर किसी का सपना

Samsung ने Galaxy Unpacked 2025 में Z Fold 7 के साथ अन्य दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन – Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE से भी पर्दा उठा लिया है। एक ओर जहां Flip 7 को प्रीमियम फोल्डेबल की दुनिया में और ज्यादा पॉलिश किया गया है, वहीं Flip 7 FE को …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 की तस्वीरें लीक, उन्हीं कीमतों में मिलेंगे बड़े बदलाव

Samsung अपने स्मार्टफोनों को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। हाल ही में इसके ट्राई-फोल्ड और Galaxy Z Fold 7 से सम्बंधित लीक भी आये थे और आज Samsung Galaxy Z Flip 7 की तस्वीरें लीक हुई हैं। ये सभी फ़ोन कंपनी द्वारा जुलाई 2025 में लॉन्च किये जा सकते हैं। Galaxy Z Flip …

Discuss

Be the first to leave a comment.