Snapdragon 7 Gen 4 लॉन्च, सबसे पहले इन फोन में मिलेगी 27% CPU, 30% GPU, 65% AI की बेहतर परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm ने मिड रेंज फोन्स के लिए अपना एक नया Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है, जो कम कीमत पर बेहतर परफॉरमेंस देगा। इसे Snapdragon 7 Gen 4 7 Gen 3 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है, जिसके मुकाबले काफी हद तक सुधार किया गया है। आगे Snapdragon 7 Gen 4 फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13s टीजर आया सामने, इस कीमत पर मचाएगा भारत में धमाल

Snapdragon 7 Gen 4 फीचर्स

ये चिपसेट 1+3+4 आर्किटेक्चर के साथ TSMC की 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है, जिसमें 1 x 2.8 GHz ARM Cortex-A720 प्राइम कोर, 3 x 2.4 GHz A720 परफॉरमेंस कोर, और 4 x 1.84 GHz Cortex-A520 एफिशिएंसी कोर दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें पिछले वर्जन के मुकाबले 27% तक बेहतर CPU परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। इसमें Snapdragon 5G Modem-RF सिस्टम, सब-6 GHz को शामिल किया गया है, जिससे 4.2 Gbps तक की 5G डाउनलोड स्पीड मिलेगी।

इसके अतिरिक्त, Andreno GPU के साथ 30% तक तेज ग्राफिक रेंडरिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही स्मूद गेमप्ले के लिए Snapdragon 8 Elite गेमिंग फीचर्स को शामिल किया गया है। AI परफॉरमेंस में भी 65% तक का सुधार देखने को मिलेगा। ये Gen AI असिस्टेंट के साथ साथ ऑन डिवाइस LLM को भी सपोर्ट करता है, इसी के साथ इसमें स्टेबल डिफ्यूजन इमेज जनरेशन को भी शामिल किया गया है।

ये 12 बिट ट्रिपल ISP के साथ 200MP तक सपोर्ट करता है। इसके साथ ही रियल टाइम में 60fps पर 4K और 120 FPS पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें AI आधारित ऑटो फोकस, ऑटो वाइट बैलेंस, और ऑटो एक्पोजर जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। ये 144Hz WQHD+ डिस्प्ले के साथ 0-bit color depth, HDR10 और HDR10+ को सपोर्ट करता है।

इतना ही नहीं, ये पहला 7 सीरीज चिपसेट है, जिसमें Qualcomm Expanded Personal Area Network (XPAN) तकनीक का उपयोग किया गया है, जो बिना किसी परेशानी के पूरी बिल्डिंग में फोन को ईअरबड से कनेक्ट कर सकता है। इन सब के अतिरिक्त, ये 16GB तक LPDDR5x 4200MHz RAM, Wi-Fi 67, 802.11be Multi-gigabit, Integrated 802.11ax, 2.4 GHz, 5 GHz and 6GHz, Bluetooth 6, USB-C 3.1 Gen 2, UFS 3.1, Qualcomm Hexagon NPU को सपोर्ट करता है।

Snapdragon 7 Gen 4 फोन्स

फिलहाल इस चिपसेट को सबसे पहले HONOR और Vivo के फोन में शामिल किया जा सकता है। Snapdragon 7 Gen 4 फोन्स की बात करें, तो इस चिपसेट के साथ सबसे पहला पेश किया जाने वाला फोन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार HONOR 400, और Vivo S30 हो सकता है। इसके अतिरिक्त, ये OnePlus Nord CE5 में भी देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Vivo V50 Elite Edition लॉन्च, जानें ₹41,999 की कीमत पर क्या मिलेगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

Image₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

पिछले कुछ समय में ₹30,000 के बजट में स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज़्यादा मुश्किल हो गया है। वजह सिर्फ नए लॉन्च नहीं हैं, बल्कि RAM और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती कीमतें भी हैं, जिनकी वजह से अब इस रेंज में वैल्यू ढूंढना उतना आसान नहीं रहा। ऊपर से इस सेगमेंट में कई फोन ऐसे हैं, …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 5 phones: आने वाले फ्लैगशिप फोनों की पूरी लिस्ट

Snapdragon 8 Elite Gen 5 phones – Qualcomm ने आखिरकार अपना सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 लॉन्च कर दिया है। इस चिपसेट में CPU और GPU दोनों पहले से तेज़ हैं, AI NPU को और ज़्यादा स्मार्ट बनाया गया है और नया APV codec वीडियो क्वालिटी को अगले लेवल पर ले …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products