TECNO PHANTOM ULTIMATE 2 टीज़र आया सामने; tri-fold डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TECNO एक नया सबसे यूनिक स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाला है, दरअसल कंपनी ने आज TECNO PHANTOM ULTIMATE 2 को टीज़ किया है। ये एक tri-fold स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें अन्य फोल्डेबल फ़ोन की तुलना में एक बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इस फ़ोन को काफी पतला बनाया गया है, ताकि हाथ में पकड़ने पर अजीब न लगे। आगे TECNO PHANTOM ULTIMATE 2 टीज़र के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Realme Narzo 70 Turbo टीज़र नजर आया; Motorsport डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

TECNO PHANTOM ULTIMATE 2 टीज़र

कंपनी ने इस फ़ोन का टीज़र पेश किया है, जिसके अनुसार इस फ़ोन में tri-fold डिज़ाइन के साथ 10 इंच का 3K रिसोल्यूशन के साथ LTPO OLED डिस्प्ले दे सकती है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 4:3 होगा और Display Driver Integration (TDDI) के साथ आएगा। इसमें 392 PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलने वाली है, इसके अतिरिक्त इसमें 6.48 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलने वाला है।

कंपनी ने इसकी हिंज क्वालिटी का भी ध्यान रखा है, ताकि फ़ोन लम्बे समय तक बेहतर परफॉर्म कर सके। कंपनी के अनुसार इसके हिंज डिजाइन में 2100MPa की कपैसिटी मिलने वाली है, और फ़ोन 300,000 से ज्यादा फोल्ड को झेल पायेगा, जिससे इसमें crease-free डिस्प्ले मिलेगा।

इस फ़ोन को कई तरह से उपयोग में लाया जा सकता है, फोल्ड होने पर 6.48 इंच डिस्प्ले वाले एक फ़ोन के रूप में काम करेगा, और ओपन करने पर 10 इंच डिस्प्ले वाला टेबलेट बन जायेगा। इस फ़ोन को लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मल्टी टास्किंग के लिए इसमें dual-screen face-to-face AI translation और multi-window mode भी शामिल किया गया है।

इसके UI tri-fold डिज़ाइन के अनुसार बनाया गया है, जिसमें डायनामिक वॉलपेपर्स, अडाप्टिव आइकॉन, और लेआउट को शामिल किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी रिलीज़ की तारीख और अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा नहीं की है।

ये पढ़े: Infinix Hot 50 5G स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन आये सामने; 6 सितम्बर को होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रिकॉर्ड बिक्री, पर 1 लाख वाले इस स्कूटर के लिए 2027 तक करना होगा इंतज़ार

एक नज़र में : Electric Scooter Sales October 2026: अक्टूबर 2026 में भारत में करीब 2.24 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। इस रिकॉर्ड महीने में सबसे आगे TVS रही, जिसने 60,429 यूनिट बेचे हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय कंपनी ने …

ImageRealme Narzo 70 Turbo टीज़र नजर आया; Motorsport डिज़ाइन के साथ होगा लॉन्च

कुछ महीनों पहले Realme ने Narzo सीरीज के दो शानदार स्मार्टफोन Narzo 70 और Narzo 70x लॉन्च किये थे, और अब कंपनी इस सीरीज में Realme Narzo 70 Turbo को शामिल करने वाली है। लॉन्च से पहले इस फ़ोन से सबंधित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, और अब जाकर कंपनी ने Realme Narzo 70 Turbo का …

Imageअब तक बजट फ़ोन लॉन्च करने वाली इस कंपनी ने पेश किया 90,000 का स्मार्टफोन, जानें ऐसा क्या ख़ास है

MWC 2023 में सभी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने अपनी नयी टेक्नोलॉजी पेश की है। ऐसे में TECNO, जो कि अब तक भारत में केवल किफ़ायती दरों के फ़ोन लाती रही है, ने अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Tecno का ये स्मार्टफोन एक फोल्डेबल फ़ोन है, जिसका नाम Tecno Phantom V Fold है। …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageSamsung Galaxy Tri-Fold स्मार्टफोन लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी लीक हुई, 2026 में हो सकता है लॉन्च

Samsung काफी समय से tri-fold पैटर्न पर काम कर रहा है, कुछ समय पहले इसका डिज़ाइन भी सामने आया था। इस फ़ोन में दो हिन्ज के साथ तीन स्क्रीन का उपयोग किया जायेगा। कंपनी इसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च हुए Huawei Mate XT Ultimate के प्रतिद्वंदी के रूप में पेश कर सकती है। हाल …

Discuss

Be the first to leave a comment.