Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark Go और Spark 4 Air को लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 9,000 रुपए से कम कीमत पर एंड्राइड पाई दिया गया है। इस कीमत में आपको डिवाइस से काफी आधिक उम्मीद नहीं होती है लेकिन Tecno के अनुसार उनकी ये दोनों डिवाइस बेहतर स्पेसिफिकेशन और प्राइस कॉम्बिनेशन के साथ लांच की गयी है।

यह भी पढ़िए: Galaxy M30s होगा 6000mAh की बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ लांच

Tecno Spark Go और Spark 4 Air की कीमत और उपलब्धता

Tecno Spark Go को Nebula Black और Royal Purple कलर ऑप्मेंशन में पेश किया गया है जिसकी कीमत 5,499 रुपए रखी गयी है। इसके साथ ही Spark 4 Air को 6,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है।

दोनों ही फ़ोनों के साथ कंपनी ने 799 रुपए के ब्लूटूथ इयरफोन फ्री देने का भी ऑफर पेश किया है लेकिन सिर्फ लिमिटेड स्टॉक के लिए है।

Tecno Spark Go के फीचर

Camon iSKY 3 में आपको 6.1-इंच की डॉट-नौच डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर क्वैड कोर MeditaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। कीमत के हिसाब से पीछे की तरफ आपको 8MP का प्राइमरी सेंसर ड्यूल LED फ़्लैश सपोर्ट के साथ पेश किया है।

इसके अलावा आपको सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड पाई आधारित HiOS 5.0 स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 3000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

Tecno Spark 4 Air के फीचर

Spark 4 Air में आपको 6.1-इंच की HD+ डॉट नौच डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर MediaTek Helio A22 क्वैड कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। ट्रेंड को देखते हुए आपको यहाँ AI सपोर्ट के साथ ब्यूटी मोड भी उपलब्ध करवाया गया है। पीछे की तरफ आपको 13MP का प्राइमरी सेंसर तथा VGI AI कैमरा मिलता है जिसमे ड्यूल LED की सुविधा दी गयी है।

इसके अलावा आपको पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तथा सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड पाई आधारित HiOS स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 3000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

Related Articles

ImageOnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है। ये …

ImageTecno Spark GO Plus हुआ Helio A22 चिपसेट और 4,000mAh की बैटरी के साथ लांच: कीमत सिर्फ 6,299 रुपए

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark Go Plus लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 6299 रुपए की कीमत पर एंड्राइड पाई (गो एडिशन) दिया गया है। इस कीमत में आपको डिवाइस से काफी अधिक उम्मीद नहीं होती है लेकिन Tecno के अनुसार उनकी ये डिवाइस बेहतर …

ImageTecno Spark GO 2020 हुआ एंड्राइड 10 गो एडिशन और 5,000mAh बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark Go 2020 को लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 6499 रुपए की कीमत पर एंड्राइड 10 (गो एडिशन) दिया गया है। इस कीमत में आपको डिवाइस से काफी अधिक उम्मीद नहीं होती है लेकिन Tecno के अनुसार उनकी ये डिवाइस …

ImageTecno Spark6 Go हुआ इंडिया में ड्यूल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडिया में अपना एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Spark 6 Go को लांच कर दिया है। बजट फोन में आपको 8,499 रुपए की कीमत पर एंड्राइड 10, MediaTek चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: Tecno Spark 6 GO की …

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

Discuss

Be the first to leave a comment.