Ultraviolette X47 Crossover Radar ADAS tech के साथ लॉन्च: अब बाइक बताएगी पीछे कौन आ रहा है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इंडियन EV मार्केट में एक के बाद एक नई बाइक आ रही हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा खास है। बेंगलुरु की स्टार्टअप Ultraviolette ने एक नयी बाइक लॉन्च की है, जिसका नाम है X47 Crossover। ये भारत की पहली ऐसी electric adventure bike है, जिसमें राडार टेक्नॉलॉजी दी गई है। जी हाँ, अब बाइक सिर्फ चलेगी नहीं, बल्कि आपको अलर्ट भी करेगी कि पीछे कौन आ रहा है या आपके ब्लाइंड स्पॉट में कौन छुपा है। इस फीचर ने वाकई Ultraviolette X47 Crossover को बाकी EVs से अलग खड़ा कर दिया है। आइये इसके फीचर व कीमतों के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Pixel 9 Pro Fold और Pixel 9 पर Flipkart Big Billion Days 2025 में अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

Ultraviolette X47 Crossover की कीमत

Ultraviolette X47 price in India की शुरुआती कीमत ₹2.49 लाख (ex-showroom) रखी गयी है। लेकिन ये दाम सिर्फ पहले 1000 कस्टमर्स के लिए है। उसके बाद इसकी कीमत ₹2.74 लाख हो जाएगी। इसकी बुकिंग ₹999 के साथ खुल चुकी है और डिलीवरी 25 अक्टूबर से शुरू होगी। यानि इस फेस्टिव सीज़न अगर आप एक अलग और एडवेंचर-रेडी बाइक चाहते हैं, तो ये मौका हाथ से न जाने दें।

Ultraviolette X47 Crossover

Ultraviolette X47 के स्पेसिफिकेशन

X47 में 10.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 323 km range देता है। इसकी मोटर 40hp की पावर और 610 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ये बाइक 0–60 km/h सिर्फ 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है और टॉप स्पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटा है।

आप तस्वीर में देख सकते हैं कि इसका डिज़ाइन भी एकदम एडवेंचर बाइक वाला ही फील देता है। इसके अलावा 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस, ऊँचा हैंडलबार, नकल गार्ड्स, और Desert Wing edition का स्पेशल लुक, इसके और शानदार बनाता है।

ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2025: धुआंधार सेल, OnePlus 13 और iPhone 15 सबसे सस्ते दाम पर

सबसे बड़ा आकर्षण है इसका UV HyperSense radar system। ये भारत में पहली Radar technology electric bike है। इसमें ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन चेंज असिस्ट, रियर कॉलिज़न वार्निंग और ओवरटेक अलर्ट्स जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा dual-channel ABS, traction control, dynamic stability control और dashcam भी इसका हिस्सा हैं।

चार्जिंग के लिए इसमें Parallel Boost Charging टेक्नोलॉजी दी गई है, जो Type-2 AC और DC फ़ास्ट चार्जिंग, दोनों को सपोर्ट करती है।

कुल मिलाकर, Ultraviolette X47 Crossover ने भारतीय बाज़ार में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का स्टैंडर्ड और ऊँचा कर दिया है। अब Royal Enfield Himalayan Electric जैसी बाइक्स को इससे कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products