Vivo S9 होगा 44MP ड्यूल सेल्फ़ी सेंसर के साथ 3 मार्च को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो 3 मार्च को नया स्मार्टफोन Vivo S9 लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के पिछले साल लांच किये S7 का सक्सेसर मॉडल होगा, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आएगा। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के लीक फीचरों पर:

Vivo S9 के आपेक्षित फीचर

TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo S9 स्मार्टफोन को 6.44-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में सेल्फी कैमरा के साथ आपको सॉफ्ट सेल्फी फ़्लैश भी देखने को मिल सकती है। रियर कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा  हैं। वीवो के इस फोन का डिजाइन काफी स्लीक प्रोफाइल वाला रखा गया है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo S9 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट के साथ 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो के इस फोन में 4,200mAh की बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा है। इसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का हो सकता है, जिसके साथ 8MP सेंसर और 2MP के सेंसर दिए जा सकते हैं। फ्रंट कैमरा सेंसर की बात करें तो यह 44MP + 8MP मेगापिक्सल का ड्यूल सेल्फी सेटअप हो सकता है। अफवाहों के अनुसार स्मार्टफोन का एक दूसरा मॉडल Dimensity 820 चिपसेट के साथ भी पेश किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo S9 स्मार्टफोन को OriginOS (Android 11) के साथ पेश किया जा सकता है। अभी के लिए काफी जानकारी किसी आधिकारिक सोर्स से सामने नयी आई है तो इनमे बदलाव की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImageVivo X60 Pro स्मार्टफोन 29 दिसंबर को होगा लॉन्च, सामने आई स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो 29 दिसंबर को नया स्मार्टफोन Vivo X60 Pro लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के X50 Pro का सक्सेसर मॉडल होगा, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आएगा। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इसके अधिकतर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो …

ImageVivo X30 में होगा पेरिस्कोप रियर कैमरा और पंच होल फ्रंट कैमरा: विडियो टीज़र से हुआ खुलासा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वीवो ने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के डिवाइस Vivo X30 को टीज किया है। नए टीजर में कंपनी की X30 सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर ना करते हुए सिर्फ कैमरा को दिखाया है। कंपनी ने हाल ही में डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए दूसरा टीजर …

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.