Vivo U20 हुआ 5,000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने इंडियन मार्किट में बजट सेगमेंट के तहत अपनी सीरीज U-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन U20 को लांच कर दिया है। Amazon India पर लिस्टिंग के साथ ही डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ ही गयी थी। फोन स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, 6GB रैम और 5,000mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है जो इस कीमत में काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। तो चलिए इस ट्रिपल कैमरा सेटअप स्मार्टफोन के फीचरों पर नज़र डालते है:

Vivo U20 की कीमत और उपलब्धता

फोन की सेल Amazon India पर 28 नवम्बर से शुरू होगी। डिवाइस के बेस वरिएन्त यानि 4GB+64GB ऑप्शन की कीमत 10,990 रखी गयी है जबकि 6GB+64GB वरिएन्त को 11,990 रुपए के साथ लांच किया है। इसके अलावा लांच ऑफर के तहत आपको 1,000 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा लेकिन सिर्फ प्री-पेड आर्डर पर।

Vivo U20 के फीचर

U20 में सामने की तरफ 6.53-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ मिड-रेंज चिपसेट स्नैपड्रैगन 675 दिया गया है जिसको 4GB/6GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 16MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा सेटअप नौच के तहत दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड पाई आधिरत FunTouch OS पर रन करती है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक दिया गया है।

अन्य फीचरों में, 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग, माइक्रो-USB, ड्यूल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।

Vivo U20 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo U20
डिस्प्ले 6.53-इंच HD+ रेज़ोलुशन, वाटर-ड्राप नौच
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित FunTouch OS
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 675
बैटरी 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रैम 4GB/6GB
स्टोरेज 64GB, 256GB ततक बढ़ा सकते है
रियर कैमरा 16MP+ 8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
अन्य फीचर 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, फिंगरप्रिंट सेंसर,
कीमत 10,990 रुपए / 11,990 रुपए

Related Articles

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

ImageVivo Z5i हुआ 5,000mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo इस साल की शुरुआत से ही एक से बढ़कर एक डिवाइस ग्लोबली लांच कर रही है चाहे बात हो Vivo V17, U20, Y19 या U3 की। इसी क्रम में कंपनी ने आज चीन में Vivo Z5i को लांच कर दिया है जिसकी स्पेसिफिकेशन काफी हद तक U20 से मिलती जुलती है। फोन स्नैपड्रैगन 675 …

ImageVivo U20 होगा 22 नवम्बर को इंडिया में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लांच: Amazon इंडिया पर टीज़र आया सामने

इसी साल सितम्बर महीने में Vivo ने अपने एंट्री लेवल Vivo U10 को इंडियन मार्किट में पेश किया था जो एक अच्छा विकल्प भी साबित हुआ। लेकिन कंपनी ने अब इसके अपग्रेड को भी लांच करने की घोषणा कर दी है। जी हाँ विवो अपने अगले U-सीरीज स्मार्टफोन Vivo U20 को 22 नवम्बर को लांच …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.