44MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V21 5G 29 अप्रैल को होगा लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में नया स्मार्टफोन Vivo V21 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन की लॉन्चिंग 29 अप्रैल को होगी। इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर फोन का एक डेडिकेटेड पेज भी लाइव है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार सेल्फी कैमरा है। इसमें 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा।

Vivo V21 5G की संभावित कीमत

फ्लिपकार्ट पर बताया गया है कि वीवो वी21 5जी फोन को 29 अप्रैल (गुरुवार) दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत का खुलासा भी लॉन्चिंग के दौरान ही किया जाएगा। बता दें कि इसी सीसीर के एक अन्य फोन Vivo V20 की वर्तमान कीमत 22,990 रुपये है। माना जा रहा है कि V21 5G की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होगी।

Vivo V21 5G के फीचर (आपेक्षित)

विवो की ये अपकमिंग डिवाइस गीक्बेंच पर पहले देखी जा चुकी है। तो अगर लिस्टिंग को देखने तो फोन में आपको MediaTek Dimensity 800U चिपसेट 8GB रैम ऑप्शन के साथ इस्तेमाल की जायेगी। फोन आपको एंड्राइड 11 पर रन करती मिलेगी। लिस्टिंग में फोन को सिंगल कोर पर 538 और मल्टी कोर पर 1586 स्कोर प्राप्त होता है।

कंपनी ने साफ़ कहा है फोन में सामने की तरफ आपको 44MP OIS सेल्फी कैमरा मिलेगा।इसके अलावा पीछे की तरफ आपको 64MP OIS नाईट कैमरा भी दिया जायेगा। फ्लिप्कार्ट टीज़र के अनुसार फोन को Sunset Dazzle और Arctic White कलर में लांच किया जायेगा।

अभी के लिए कंपनी ने Vivo V21e को मलेशिया के मार्किट में लिए टीज़ किया है तो उम्मीद है इंडिया में कंपनी इस फोन को Vivo V21 के 4G मॉडल के तौर पर पेश कर सकते है।

Related Articles

ImageRedmi का पहला Turbo फोन भारत आ रहा है, गेमिंग और बड़ी बैटरी पर रहेगा बड़ा फोकस

Redmi ने भारतीय बाज़ार के लिए Redmi Turbo 5 को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि कंपनी की परफॉर्मेंस पर ज़ोर देने वाली Turbo सीरीज़ अब भारत आ रही है। खास बात यह है कि यह भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला पहला Turbo-ब्रांडेड …

ImageVivo V21 5G हुआ 90Hz AMOLED डिस्प्ले और 44MP सेल्फी कैमरा के साथ लांच, जाने क्या है खास

Vivo V21 5G को आज ऑनलाइन इवेंट के जरिये इंडिया के मार्किट में लांच कर दिया गया है। फोन 44MP सेल्फी कैमरा, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ पेश किया गया है। तो चलिए डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालते है: Vivo V21 5G की कीमत और उपलब्धता कंपनी ने फोन …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.