क्या Vivo V60, 6500mAh बैटरी के साथ भी होगा इतना स्लिम? पहला टीज़र सामने आया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo की V-सीरीज़ में जल्दी ही नया स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है, जो Vivo V50 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। कंपनी ने आज इस स्मार्टफोन – Vivo V60 का पहला ऑफिशियल टीज़र पेश किया है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं की गयी है, लेकिन टीज़र से इतना तो साफ़ है कि फोन अगले महीने में दस्तक देगा।

इस बार Vivo V60 को “6500mAh बैटरी के साथ सबसे स्लिम फोन” बताया जा रहा है। फोन में ZEISS optics और 100x तक ज़ूम जैसे कैमरा फीचर्स शामिल होंगे। ये फोन Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue रंगों में उपलब्ध हो सकता है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in August 2025 – अगस्त 2025 में आने वाले स्मार्टफोन

Vivo V60 specification (अनुमानित)

कैमरा की बात करें तो, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है – 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x टेलीफोटो लेंस। फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा आने की पूरी सम्भावना है, जो इसे फोटोग्राफी लवर्स के लिए एक बेहतरीन बना सकता है।

फोन में 6.67-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिल सकती है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग के साथ ये डस्ट-वॉटर रेसिस्टेंस भी रहेगा।

ये पढ़ें: iQOO Z10R भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 7400 और 90W चार्जिंग के साथ

Vivo V60 को कंपनी Snapdragon 7 Gen 4 SoC के साथ पावर कर सकती है, और सॉफ्टवेयर के लिए, ये Android 16 आधारित FuntouchOS पर चलेगा। साथ ही इसमें 90W फ़ास्ट चार्जिंग, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम फीचर भी मिलेंगे।

ये फोन भारत में Flipkart, Vivo India की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। अभी तक सामने आयी लीक्स के अनुसार, इसकी कीमत ₹37,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है और इसका लॉन्च 12 अगस्त को संभावित है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

Imagevivo V70 FE का First Look सामने आया, नए Glow डिज़ाइन के साथ आ सकता है फोन

आजकल स्मार्टफोन बाज़ार में सिर्फ प्रोसेसर या कैमरा ही नहीं, फोन का डिज़ाइन भी उतना ही अहम हो गया है। खासकर ₹30,000 से ₹40,000 वाले सेगमेंट में कंपनियां अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन की दौड़ नहीं लगा रहीं, बल्कि फोन को देखने में अलग बनाने की कोशिश भी कर रही हैं। इसी बीच vivo अपनी V70 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products