Vivo के 100X जूम वाले फोन की सेल आज शुरू, इस वेबसाइट पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने हाल ही में भारत में अपना Vivo X200 FE लॉन्च किया था, औरचाज उसकी पहली सेल शुरू होने वाली है। ये एक शानदार फोन है, जिसमें आपको 100X जूम के साथ साथ AI इफेक्ट्स भी मिलते हैं, जो आपके बैकग्राउंड को पूरा ही बदल देते हैं। यदि आप भी इस फोन को लेने का मन बना रहे हैं, तो आगे इस लेख में हमनें Vivo X200 FE सेल ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Avatar 3 की पहली झलक देख आपके भी उड़ेंगे होश, इस तारीख को थिएटर में मचाएगी धूम

Vivo X200 FE सेल, ऑफर्स, और कीमत

इस फोन की सेल आज से शुरू हो रही है, और इसमें आपको 2 स्टोरेज वेरिएंट्स मिलेंगे, जिनमें 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। फोन Luxe Grey, Frost Blue और Amber Yellow इन तीन रंगों में उपलब्ध है।

Vivo X200 FE सेल

फोन की बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होगी। कुछ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड द्वारा भुगतान करने पर ग्राहकों को 5500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं 6000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का लाभ भी उठा सकते हैं।

Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.31-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है, और इसमें IP68 + IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिल जाती है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50MP (3x) टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है, साथ ही फ्रंट में 50,MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 6,500mAh बैटरी के साथ आता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये Funtouch OS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है।

ये पढ़ें: Googl Pixel 10 ऑफिशियल टीजर रिलीज, सिरीज़ अगले महीने की इस तारीख को भारत में मचाएगी धूम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Imageभारत आ रहे हैं vivo के दो धांसू फोन, X300 Ultra और X300 FE में मिलेगा कुछ नया

vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसके नए स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE भारत में लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी की भारत वेबसाइट पर दोनों फोन के टीज़र पेज लाइव हो चुके हैं, जिससे साफ है कि अब इन्हें चीन के बाहर भी पेश किया जा रहा है। …

ImageSamsung के इस फोन की सेल होगी आज से शुरू, 3,000 के डिस्काउंट के साथ मिल रहे धांसू फीचर्स

शानदार डिस्काउंट पर एक लेटेस्ट फोन लेने का सोच रहे हैं, जिसमें बेहतरीन कैमरा के साथ अन्य फीचर्स भी धांसू हो, तो आप Samsung के इस लेटेस्ट फोन के बारे में सोच सकते हैं। दरअसल, हम Samaung Galaxy M56 5G की बात कर रहे हैं, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है, और आज से …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

ImageTecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: एक जैसी कीमत, फिर ₹30,000 में कौन सा फोन ज़्यादा सही?

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: ₹30,000 के आसपास बजट हो और हाथ में दो दमदार दिखने वाले फोन हों, ये आज बहुत से खरीदारों के सामने वाली असली उलझन है। एक तरफ है बिल्कुल नया Tecno Pova 8, जो 8000mAh की बड़ी बैटरी और बैक पैनल पर मौजूद Alive Matrix LED लाइट की …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products