आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल से आधार ऑथेंटिकेशन की प्रकिया आसान, अभी जान लें, उपयोग का तरीका और फायदें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत सरकार द्वारा आधार अथेंटिकेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक नया कदम उठाया गया है, इसी के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल को पेश किया गया है, जिसके माध्यम से आधार अथेंटिकेशन रिक्वेस्ट का प्रॉसेस ऑटोमेटिकली होगा। इसके लॉन्च के बाद लोगों को आधार की सभी सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिल पाएगी। आगे इस पोर्टल के फीचर्स और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानें।

ये पढ़ें: Arista Vault स्मार्ट वॉलेट न चोर चुरा पाएगा, न गुम होगा, और मिलेंगे कैमरा एक्सेस जैसे कमाल के फीचर्स

आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल के फीचर्स

ये पोर्टल उन संगठनों के लिए लाभकारी होगा, जो आधार अथेंटिकेशन की सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं। ये सरकारी और निजी दोनों संस्थानों के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल है। आधार की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए इसमें OTP आधारित ऑथेंटिकेशन को कम करके अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को महत्व दिया जाएगा। इससे e-KYC प्रक्रिया भी काफी आसान हो जाएगी।

आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल के फायदें

  • इससे मरीजों का ऑथेंटिकेशन तेजी से हो पाएगा, जिससे उन्हें जल्द से जल्द इलाज मिल सके।
  • इसकी असहायता से एजुकेशन और एडमिशन की प्रकिया भी काफी आसान हो जाएगी, और बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
  • ऑनलाइन लेन-देन के समय भी इसकी सहायता से आधार अथेंटिकेशन e-KYC की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।
  • इससे बैंक और वित्तीय संस्थानों में भी आधार अथेंटिकेशन का उपयोग कर पाएंगे।
  • निजी कंपनियों में भी इससे HR वेरिफिकेशन की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।

इसका उपयोग कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको swik.meity.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां आपको एक इकाई के रूप में पंजीकरण करना होगा( इसमें सरकारी विभाग, निजी कंपनियां और संगठन आवेदन कर सकते हैं।)
  • अब आपको अपना आवेदन जमा करना होगा।
  • यहां आपको आधार वेर‍िफ‍िकेशन की आवश्यकता क्यों है, इस बारे में जानकारी देना होगी।
  • सब होने के बाद आपको अप्रूवल मिल जाएगा, इसे प्राप्त करें।
  • सभी स्वीकृत संस्थाएं अपने ऐप और सिस्टम में आधार वेर‍िफ‍िकेशन को इंटीग्रेट कर पाएगी।

ये पढ़ें: Waves OTT के साथ फ्री में देखें लाइव टीवी, ऐसे करें उपयोग नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Imageइन iPhone Emergency Features से बच सकती है आपकी जान, अभी जान लें इस्तमाल का तरीका

यदि आप भी iPhone का उपयोग करते हैं। तो आपको iPhone Emergency Settings के बारे में पता होना चाहिए। फोन पर उपलब्ध इन फीचर्स का उपयोग करने की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, और ऐसे में यदि आपको इन iPhone Emergency Features के बारे में पता नहीं होगा, तो काफी परेशानी हो सकती है। …

Imageनया फोन लेने से पहले जान लें: 2026 में स्मार्टफोन की कीमतें क्यों बढ़ेंगी?

अगर आप 2025-2026 में स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी से थोड़ा बजट बढ़ाने की तैयारी कर लीजिए। वजह सिर्फ महंगाई नहीं, बल्कि AI डेटा सेंटर्स का स्मार्टफोन की कीमतों पर असर और टेक इंडस्ट्री में हो रहा एक बड़ा शिफ्ट है। आने वाले सालों में फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि महंगे …

ImageHoli 2026 Wishes in Hindi: यहाँ से भेजें खूबसूरत होली शुभकामनाएं, संदेश और शायरी

होली 2026 की शुरुआत आज हो चुकी है। आज होलिका दहन से परसों के रंगों के त्यौहार तक ये उत्सव चलता रहेगा। रंगों का यह त्योहार सिर्फ गुलाल का नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से रंगने और दिलों की दूरियां मिटाने का भी मौका है। लोग अभी से Happy Holi 2026 wishes in Hindi, Holi …

ImageYouTube पर Playlist बनाने का सही तरीका, मोबाइल और लैपटॉप दोनों के लिए आसान स्टेप्स

YouTube पर रोज़ाना हम दर्जनों वीडियो देखते हैं, लेकिन बाद में वही वीडियो दोबारा ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में YouTube Playlist एक बेहद काम का फीचर है। Playlist की मदद से आप अपने पसंदीदा वीडियोज़ को एक जगह सेव कर सकते हैं, ताकि वे अपने आप एक-के-बाद-एक चलें। Playlist सिर्फ देखने वालों के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products