WhatsApp AR फीचर पेश करने जा रहा है; मिलेंगे कई शानदार फिल्टर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कैसा हो जब आप वीडियो कॉल पर हो और आपका कमरा अस्त व्यस्त होने पर आप एक क्लिक में अपना बैकग्राउंड बदल पाएं, ये सुनने में काफी दिलचस्प लग रहा है, और इसी चीज को मुमकिन करने के लिए Whatsapp एक नए फीचर को पेश कर रहा है। दरअसल अपने यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को और भी दिलचस्प बनाने के लिए Whatsapp AR फीचर को शामिल करने वाला है, जिसका उपयोग Android और iOS दोनों यूजर्स कर पाएंगे। फिलहाल ये फीचर बीटा टेस्टिंग में है, पर कंपनी जल्द ही इसे स्टेबल वर्जन के साथ पेश कर सकती है।

ये पढ़े: Poco Pad 5G धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

WhatsApp AR फीचर की जानकारी

इसकी जानकारी WBBetaInfo द्वारा साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार Whatsapp में वीडियो कालिंग के दौरान यूजर्स कई डायनामिक फेसिअल फिल्टर्स का उपयोग कर पाएंगे। इनमें रियल टाइम में अपने बैकग्राउंड को एडिट करना, कलर टोन को बदलना, आस पास की चीजों को ब्लर करना, और अपने वीडियो कॉल अपीयरेंस को पर्सनलाइज़ करने जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। इस फीचर के अंतर्गत पहले से डिज़ाइन किये गए कुछ बैकग्राउंडस को शामिल किया जायेगा।

Whatsapp ने इसके पहले low-light mode को भी पेश किया है, जो कम रौशनी वाली जगहों पर भी ज्यादा विजिबिलिटी की सुविधा देता है, ताकि यूजर्स अच्छे से इंटरैक्ट कर पाएं। इसका उपयोग करना काफी आसान है, इसके लिए वीडियो कालिंग के दौरान एक टॉगल बटन को चालू करना होता है, और वीडियो फीड की की विजिबिलिटी और भी बेहतर हो जाती है। इस फीचर को खास शाम या रात को होने वाले कॉल्स के लिए बनाया गया है।

इन सब के अतिरिक्त Whatsapp touch-up mode को भी पेश करने वाला है, जिसकी सहायता से वीडियो कालिंग के दौरान आपके चेहरे को और भी बेहतर लुक दिया जा सकता है, जैसे स्किन टोन या दाग धब्बो जैसी चीजों को चेहरे से हटाना आदि। ताकि किसी भी वीडियो कॉनफेरेन्स के दौरान आप बेहतर महसूस कर पाएं।

ये पढ़े: Realme Narzo 70 Turbo 5G स्पेसिफिकेशन्स और कलर वैरिएंट्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageWhatsApp का नया फीचर, अब एक बार में शेयर कर पाएंगे 100 से अधिक तस्वीरें और वीडियो

हम सभी जानते हैं, कि WhatsApp मैसेज के साथ- साथ मीडिया और अन्य फाइल्स को शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन समस्या तब आती है, जब हम WhatsApp पर एक बार में 30 से अधिक तस्वीरें या वीडियो नहीं भेज पाते हैं। हमें बार- बार फोन की गैलरी में जाकर फोटोज़ को …

ImageiOS यूज़र्स के लिए WhatsApp ने रोलआउट किया WhatsApp Voice Status फीचर

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जो इस लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन में एक नई सुविधाएं की पेशकश करता है। इस नए फीचर की मदद से उपयोगकर्ता अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ वॉइस स्टेटस अपडेट पोस्ट कर पाएंगे। इस बीच, कुछ अपडेट के बाद में iOS उपयोगकर्ताओं के लिए WhatsApp …

Imageक्यों हो रहा Whatsapp पर Quick Recap फीचर का बेसब्री से इंतजार, इन मुश्किलों को चुटकियों में दूर कर देगा

इतने सारे शानदार फीचर्स के बाद Whatsapp फिर एक बार अपने ऐप में नया फीचर शामिल करने वाला है, जो यूजर्स के काफी काम आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर को Quick Recap के नाम से पेश किया जा सकता है। ये एक AI पॉवर्ड फीचर होने वाला है, जिसके बारे में आगे विस्तार से …

ImageiOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स रोलआउट, AR इफेक्ट्स और नए बैकग्राउंड के साथ मिलेगा डॉक्यूमेंट स्कैन फीचर भी

Whatsapp अपने ऐप में कई नए शानदार फीचर्स को शामिल कर रहा है, हाल ही में कंपनी ने न्यू ईयर बंडल के साथ नए वीडियो कालिंग इफेक्ट्स और इमोजी को जोड़ा था और अब कंपनी iOS के लिए नए फीचर्स को जोड़ रही है, जिसमें डाक्यूमेंट्स को स्कैन करने वाले फीचर के साथ AR इफेक्ट्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.