Samsung Galaxy Unpacked Event 2023: आज लॉन्च होगी Galaxy S23 सीरीज़, जानिए लाइव स्ट्रीम टाइमिंग और भी बहुत कुछ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दक्षिण कोरिया स्थित टेक जाइंट Samsung साल का अपना पहला बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने के लिए तैयार है। कंपनी अपने नेक्स्ट-जेन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को 2023 Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च करेगी। यह इवेंट आज (1 फरवरी) रात 11.30 बजे से शुरू होने वाला है। Samsung इवेंट में कंपनी कई अन्य प्रोडक्ट के साथ Samsung Galaxy S23 सीरीज के स्मार्टफोन पेश करेगी। Samsung Galaxy S23 लाइनअप में वैनिला Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra मॉडल शामिल होंगे। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट का एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर बनने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :-अब मोबाइल कैमरा की तस्वीरें होंगी और भी शानदार: Samsung का 200MP ISOCELL HP2 सेंसर लॉन्च हुआ

Samsung Galaxy Unpacked Event 2023: लाइव स्ट्रीम

Samsung Galaxy Unpacked Event 2023: यह इवेंट Samsung का पहला इन-पर्सन Galaxy Unpacked इवेंट होने जा रहा है क्योंकि यह 2020 में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद पूरी तरह से वर्चुअल हो गया है। इस इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस लाइव इवेंट को आप Samsung India के आधिकारिक यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर भी देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Unpacked Event 2023: कौन से प्रोडक्ट से आज उठेगा पर्दा ?

Samsung Galaxy S23 सीरीज़: Samsung ने लॉन्च से पहले आगामी Galaxy S23 लाइनअप के बारे में कुछ जानकारियां टीज की हैं। कंपनी के अनुसार, स्मार्टफोन सीरीज के कैमरा मॉड्यूल में एक अपडेटेड डिजाइन होगा जहां तीन लेंस एक के बाद एक वर्टिकली लेंस भी होगा। Samsung ने Galaxy S23 सीरीज़ के लिए उपलब्ध नए कलर वैरिएंट्स का भी खुलासा किया है, जो पेस्टल येलो, पाउडर ब्लू, प्रिस्टिन व्हाइट और वाइन (pastel yellow, powder blue, pristine white and wine) होंगे। Galaxy S23 लाइनअप के सभी मॉडलों में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :-Suzuki ने की घोषणा: भारत में 2025 तक आएगा Suzuki का सबसे पहला e- स्कूटर ‘Burgman’

Samsung Galaxy Book3 सीरीज़: Galaxy S23 सीरीज़ के अलावा, Samsung द्वारा इस इवेंट में Galaxy Book 3 सीरीज़ के लैपटॉप भी पेश किए जाने की संभावना है। लाइनअप में पांच नए लैपटॉप मॉडल शामिल होंगे, जो Galaxy Book 3 Pro, Galaxy Book 3 360, Galaxy Book 3 Pro 360 और Galaxy Book 3 Ultra होंगे।

Galaxy Book 3 Ultra अल्ट्रा में AMOLED डिस्प्ले हो सकता है और कहा जा रहा है कि, यह 13 Intel Core i9 CPU द्वारा संचालित होगा। इसमें 32GB रैम के साथ 1TB PCIe NVMe Gen4 स्टोरेज और Nvidia GeForce RTX 4070 ग्राफिक्स यूनिट भी मिलेगी। लैपटॉप 76Wh की बैटरी को सपोर्ट करेगा और 136W चार्जर के साथ आ सकता है। लैपटॉप के Ultra वेरिएंट में S पेन होल्डर भी दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Book3 Pro के दो वेरिएंट्स – 14-इंच और 16-इंच में आने की उम्मीद है। लैपटॉप के Intel Core (13th-gen i5 या i7) प्रोसेसर द्वारा संचालित होने की उम्मीद है जो 16GB RAM और 1TB NVMe SSD के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 14-इंच मॉडल में 63Wh बैटरी होने की अफवाह है, जबकि 16-इंच विकल्प में Ultra वेरिएंट के समान 76Wh सेल हो सकती है।

यह भी पढ़े :-स्पेस ज़ूम और नाइट मोड फीचर्स से लेस होगा Samsung Galaxy S23 Ultra समर्टफोन, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेक्स

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imageभारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

लम्बे इंतज़ार के बाद Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S23 फ्लैगशिप सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ को अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है। Samsung अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S23, …

ImageSamsung ने बताया किस दिन लॉन्च होगी Galaxy S23 सीरीज़

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 2023 की तारीखों को लेकर खबर आ रही थी कि ये 1 फरवरी 2023 को होगा और आज खुद Samsung ने भी कन्फर्म कर दिया है कि Galaxy Unpacked event 2023 इसी तारीख को होने वाला है। अभी हाल ही में कंपनी ने गलती से इस इवेंट की तारीख का खुलासा …

ImageSamsung Galaxy S26 Series लॉन्च: 7 साल अपडेट, नई चिप और दमदार डिस्प्ले के साथ एंट्री

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ पेश कर दी है। Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus के ज़रिए कंपनी ने साफ संकेत दिया है कि वह 2026 में भी प्रीमियम Android सेगमेंट में अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देगी। इस बार अपग्रेड सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.