Xiaomi 15 Ultra 2 मार्च को होगा भारत में लॉन्च, इसके बारे में हम क्या जानते हैं?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भी अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा कर दी है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इस सीरीज को 2 मार्च 2025 को MWC, Barcelona में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज का Xiaomi 15 Ultra वेरिएंट शानदार कैमरा फीचर्स के साथ उपलब्ध होगा, इसके इंडिया लॉन्च का पेज Amazon पर लाइव हो गया है, आगे इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

Xiaomi 15 सीरीज इंडिया लॉन्च टीजर

ये पढ़ें: Poco M7 5G 10,000 से कम कीमत पर इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Xiaomi 15 Ultra के बारे में हम क्या जानते हैं?

इसके ग्लोबल वेरिएंट से संबंधित पहले ही कई जानकारी सामने आ चुकी है। ये फोन अपने कैमरा फीचर्स की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में Leica 200 मेगापिक्सल “Samsung S5KHP9” 5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप कैमरा शामिल किया जा सकता है, जो लो लाइट और जूम के मामले में बेहतर रिजल्ट्स देता है।

इसके अतिरिक्त, फोन में 50 मेगापिक्सल 1 इंच (f/1.63) “Sony LYT900” प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल (14mm, f/2.2) “Samsung S5KJN5 ” अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (70mm, f/1.8) “Sony IMX858 3x” टेलीफोटो मैक्रो कैमरा, इसके क्वाड कैमरा सेटअप को पूरा करते हैं। कंपनी के CEO द्वारा इसके कुछ कैमरा सैंपल्स भी साझा किए गए हैं। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल “Omnivision OV32B40” सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसे 6.73 इंच के 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

इसमें IP68/69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है, और साथ ही इसे 16GB RAM और 512GB/1TB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन में ब्लैक, वाइट, और सिल्वर ये तीन कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageक्या Samsung Galaxy F17 5G बनेगा बेस्ट बजट 5G फोन? देखें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Samsung के काफी समय से चर्चाओं में रहे Samsung Galaxy F17 5G, को आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। ये फोन पिछले साल आए F16 5G का अपग्रेडेड वर्ज़न है और इसमें कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इसमें फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा और One UI 7 जैसे …

ImageXiaomi 15 सीरीज़ 2 मार्च को होगी लॉन्च, लेकिन क्या इसकी कीमत आपके बजट में होगी?

Xiaomi भारत में अपनी पॉपुलर Xiaomi 15 सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने खुद इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इस सीरीज़ को 2 मार्च को भारत में पेश किया जायेगा, जिसमें Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra शामिल होने के आसार हैं। चीन में पिछले साल Xiaomi 15 लॉन्च हो …

ImageRedmi 15 5G लॉन्च – क्या इस फीचर के साथ ये वाकई बनेगा बजट सेगमेंट में गेम-चेंजर?

Xiaomi ने मंगलवार (19 अगस्त 2025) को भारत में अपना नया Redmi 15 5G लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का बजट स्मार्टफोन है, जिसमें लेटेस्ट Gen AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Magic Erase और Gemini Live तो हैं ही। साथ ही एक और खासियत है इसकी 7000mAh की बैटरी, जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट …

ImageXiaomi 15 CIVI जल्द लेगा भारत में एंट्री, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च की जानकारी आयी सामने

Xiaomi जल्द ही CIVI सीरीज में अपना नया मॉडल Xiaomi 15 CIVI शामिल करने वाला है। पहले इसे फोन से संबंधित कई लीक्स की जानकारी सामने आयी थी और अब इंडिया में Xiaomi 15 CIVI लॉन्च टाइमलाइन से संबंधित जानकारी सामने आयी है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Jaat OTT …

ImageRealme के इन फोन में बोल कर होगा फोटो एडिट, 24 जुलाई को हो रहें भारत में लॉन्च

Realme भारत में अपनी Realme 15 सिरीज़ को जल्द ही लॉन्च करने वाला है, जिसमें realme 15 और realme 15 Pro शामिल किए गए हैं। इस सीरीज से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और कंपनी ने भी कई टीजर साझा किए हैं, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर कंपनी ने realme 15 …

Discuss

Be the first to leave a comment.