Xiaomi Pad 7 11.2″ 3.2K 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आज भारत में अपना लेटेस्ट Xiaomi Pad 7 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ पेश किया जा सकता है, ओर ये लेटेस्ट HyperOS 2 लेयर के साथ Android 15 पर रन होगा। आगे Xiaomi Pad 7 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 सीरीज रिटेलर लिस्टिंग से कीमत की जानकारी रिवील। ज्यादा कीमत पर हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi Pad 7 की कीमत और उपलब्धता

इस टैबलेट को 3 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपए, 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपए, और 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंटनैनो टेक्सचर एडिशन की कीमत 32,999 रुपए है। टैबलेट की खरीदी पर ICICI बैंक कार्ड द्वारा पेमेंट करने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

टैबलेट Graphite Grey, Mirage Purple और Sage Green इन तीन रंगों में उपलब्ध होगा। इसके साथ कंपनी ने Xiaomi Pad 7 फोकस कीबोर्ड, कवर, और Xiaomi फोकस पैन भी लॉन्च किया है, जिनकी कीमत 8,999 रुपए, 1,499 रुपए, और 5,999 रुपए है।

इस टैबलेट की बिक्री 13 जनवरी से शुरू होगी, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट, और कंपनी के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। हालांकि, इसका नैनो टेक्सचर एडिशन फरवरी 2025 से उपलब्ध होगा।

Xiaomi Pad 7 स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 11.2 इंच का 3.2k रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो एंटी ग्लेयर और एंटी रिफ्लेक्टिव फीचर्स के साथ आता है, और 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। टेबलेट Snapdragon 7+ Gen 3 4nm द्वारा संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Adreno 732 GPU दिया गया है। टेबलेट में 8GB / 12GB LPDDR5X RAM और 128GB (UFS 3.1) / 256GB (UFS 4.0) स्टोरेज मिल जाती है।

बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल  f/2.2 कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल OV08D 1/4″ 1.12μm सेल्फी कैमरा मिल जाता है। टेबलेट 8850mAh (typ)/ 8650mAh (min) बैटरी के साथ आता है, और 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E 802.11 ax (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, USB Type-C USB3.2 Gen1 जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें IP52 रेटिंग की सुरक्षा मिल जाती है, और Dolby Atmos, 4 स्पीकर्स, 4 माइक्रोफोन्स को शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: Poco X7 और Poco X7 Pro भारत में 6500mAh बैटरी, 1.5K AMOLED के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageOnePlus Nord CE6 और CE6 Lite लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और कीमत जानें

OnePlus ने आज भारत में अपने नए OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Nord CE6 में पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड दिए गए हैं, हालांकि चिपसेट के मामले में यह थोड़ा अलग रास्ता अपनाता है। वहीं, Nord CE6 Lite के साथ कंपनी ने Lite सीरीज़ की वापसी कराई …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.