YouTube Premium Lite: कम दाम में मिलेगा Ad-Free YouTube, नया प्लान चौंका देगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

YouTube ने आखिरकार भारत में अपने दर्शकों के लिए एक सस्ता और नया प्लान लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है YouTube Premium Lite, जिसकी कीमत सिर्फ़ ₹89 प्रति माह है। इस नए प्लान ने ad-free Youtube videos को और भी किफायती बना दिया है। ये खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो बार-बार आने वाले विज्ञापनों (ads) से परेशान हो जाते हैं। लेकिन विज्ञापनों के बिना वीडियो देखने के अतिरिक्त उन्हें YouTube Music, ऑफलाइन डाउनलोड या बैकग्राउंड प्ले जैसी अतिरिक्त सुविधाओं की ज़रूरत नहीं है।

ये पढ़ें: Arattai Messaging App: WhatsApp का देसी चैलेंजर, क्या ये वाकई गेम बदल देगा?

कंपनी का कहना है कि YouTube Premium Lite India का उद्देश्य लोगों को ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देना है। इस प्लान के तहत आपको गेमिंग, फैशन, ब्यूटी, न्यूज़ जैसी अधिकतर केटेगरी में ad-free viewing का अनुभव मिलेगा। हालाँकि, कुछ सीमाएँ भी रहेंगी, जैसे कि इसमें YouTube Shorts, music videos और search/browsing के दौरान आपको विज्ञापन देखने पड़ सकते हैं।

YouTube Premium Lite पर क्या मिलेगा और क्या नहीं?

  • YouTube Premium Lite Price: ₹89/month
  • Ads-Free Videos: हाँ (अधिकतर केटेगरी में)
  • YouTube Music: नहीं
  • Offline Download & Background Play: नहीं
  • Devices Support: स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी

इसके मुकाबले, स्टैंडर्ड YouTube Premium Plan (₹149/ महीना) है, जिसमें आपको पूरी तरह ऐड-फ्री वाला अनुभव मिलता है, साथ ही उसमें बैकग्राउंड प्लेबैक, और YouTube Music का एक्सेस भी है। यानि ₹60 बचाने के लिए आपको कुछ फीचर्स छोड़ने होंगे।

भारत, जहाँ किफायती दाम में सेवाएं लेने वाली लोगों की श्रेणी काफी बड़ी है, वहाँ ये कदम YouTube के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यहां वीडियो कंसम्पशन भी काफी तेज़ी से बढ़ा है, लेकिन ज़्यादातर लोग अभी तक फ्री, ad-supported version ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ये सस्ता विकल्प उन यूज़र्स को काफी आकर्षित कर सकता है जो सिर्फ़ बिना विज्ञापन के Youtube वीडियो देखना चाहते हैं।

ये पढ़ें: Realme GT 8 Pro का जादू – पहली बार दिखेगा ऐसा कैमरा डिज़ाइन, जिसने सबको चौंकाया

कंपनी का मानना है कि इस नए प्लान से क्रिएटर्स को भी फायदा होगा, क्योंकि सब्सक्रिप्शन से उन्हें ऐड रेवेन्यु से अलग अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा।

तो अगर आप सिर्फ़ Ad-Free YouTube Videos देखना चाहते हैं और अन्य फीचरों की ज़रूरत नहीं है, तो YouTube Premium Lite ₹89 plan आपके लिए बेस्ट डील हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Imageइतने कम दाम में ट्रांसपेरेंट फोन – Nothing Phone 3a Lite की भारत में धांसू एंट्री

Nothing ने भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite लॉन्च कर दिया है। ब्रैंड का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और Glyph Interface इसके साथ पहली बार 21,000 रुपये में मिलेगा। इस फोन में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, दमदार Dimensity 7300 Pro चिपसेट और 5000mAh बैटरी जैसी खूबियाँ दी गई हैं, जो इसे बजट सेगमेंट में …

Imageगर्मी से राहत दिलाएंगे ये 5 शानदार 1 टन 5-Star AC, कम बिजली में मिलेगा जबरदस्त कूलिंग

गर्मियों की चुभन अभी से दोपहर में महसूस होने लगी है। भारत में हर साल अप्रैल आते-आते कई शहरों में हाल ऐसा हो जाता है कि बिना AC के कमरे में बैठना मुश्किल लगने लगता है। अगर आप भी छोटे कमरे के लिए नया एयर कंडीशनर लेने का सोच रहे हैं, तो 1 टन 5-स्टार इन्वर्टर …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.