Android 13 का इंतज़ार ख़त्म – Google Pixel स्मार्टफोनों पर आज से और 2022 के अंत तक इन सभी फोनों पाए मिलेगा अपडेट

Android 13 अपडेट का इंतज़ार ख़त्म; जानें इसके नए फ़ीचर और किन स्मार्टफोनों पर 2022 के अंत से पहले मिलेगा ये सॉफ्टवेयर अपडेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Android 13 स्टेबल वर्ज़न अपडेट आज से आधिकारिक तौर पर Google Pixel डिवाइसों पर मिलना शुरू होगा। साथ ही कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Android 13 अपडेट, जिसमें कई नए फ़ीचर और कस्टमाइज़ेशन विकल्प मिलते हैं, इस साल के अंत से पहले Samsung, Asus, Vivo, iQOO, OnePlus, Motorola, Realme, Oppo, Sony, व Xiaomi के स्मार्टफोनों पर भी आएगा।

ये पढ़ें: Android फ़ोन या iPhone पर कैसे रिकवर करें अपना भूला हुआ Google अकाउंट

Android 13 फ़ीचर

Android 13 अपडेट के साथ इस बार आपको Material You थीम के नए डिज़ाइन देखने को मिलेंगे। अब नए Android वर्ज़न के साथ थीम के अनुसार थर्ड-पार्टी ऐप्स के आइकॉन का डिज़ाइन भी बदल जाता है। अलग-अलग ऐप्स के अनुसार आप अलग-अलग भाषा भी चुन सकते हैं। इसके साथ अपडेट हुआ मीडिया प्लेयर भी म्युज़िक फाइल के अनुसार इंटरफ़ेस बदल लेता है।

Android 13 stable update now available for Pixel phones

इसके अलावा यहां यूज़र के सोने के समय का ध्यान रखते हुए, ‘Bedtime mode’ भी है, जिसमें वॉलपेपर डिम हो जाता है और थीम डार्क। आपके डाटा की सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए, आप ये आपकी निजी जानकारी जैसे मेल-आईडी, फ़ोन नंबर को आपके कॉपी करने के कुछ समय बाद ही स्वत: क्लिपबोर्ड से डिलीट कर देता है।

ये पढ़ें: सड़क पर ओवर स्पीड का चालान कटने से पहले Google Maps पर इस तरह ऑन कर लें स्पीड लिमिट की वार्निंग

Android 13 अपडेट के साथ spatial ऑडियो सपोर्ट और Bluetooth LE सपोर्ट सपोर्ट भी मिलता है, जिसके साथ आपको ऑडियो या साउंड का बेहतर अनुभव मिलेगा। Android 13 के साथ टेबलेट्स पर टास्कबार में भी आप ऐप्स को आसानी से ड्रैग ड्रॉप करके अपनी लाइब्रेरी में जोड़ या हटा सकते हैं। इसके अलावा और भी कई चीज़ें या फ़ीचर हैं, जहां यूज़र को Android 13 अपडेट के साथ बेहतर अनुभव देने की कोशिश की गयी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Imageइन स्मार्टफोनों पर सबसे पहले आ रहा है Android 13 अपडेट, क्या आपका फ़ोन भी है शामिल ?

Android 13 का तीसरा बीटा वर्ज़न सामने आ चुका है। Google ने Android 13 को मई 2022 में Google I/O इवेंट में पेश किया था और इसी सप्ताह इसका तीसरा बीटा वर्ज़न सामने आया है। ये लेटेस्ट Android वर्ज़न भी कई नए फीचरों से भरा है और ये लेटेस्ट बीटा वर्ज़न स्मार्टफोनों पर डाउनलोड के …

Image10 बेस्ट कीबोर्ड एप्लीकेशन आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

आज के समय में स्मार्टफोन यूजर अपनी डिवाइस को अपने हिसाब से कस्टमाइज करना काफी पसंद करते है लेकिन जिस चीज का लगभग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है उसी के लिए डिफ़ॉल्ट एप्लीकेशन पर ही निर्भर रहते है। हम यहाँ बात कर रहे है एंड्राइड डिवाइस में उपलब्ध कीबोर्ड एप्लीकेशन की। गूगल प्ले स्टोर …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

ImagePixel 9 Pro Fold और Pixel 9 पर Flipkart Big Billion Days 2025 में अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

Flipkart और Amazon Sale आज से शुरू हो चुकी हैं। त्योहारों का मौसम भी भारत में अब बढ़ते जाने वाला है। इस बार इन ऑनलाइन सेल्स में स्मार्टफोनों पर काफी आकर्षक डील उपलब्ध होंगी। Flipkart Big Billion Days 2025 Sale जो 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है, उसमें Google Pixel फोनों पर सबसे आकर्षक …

Discuss

Be the first to leave a comment.