ये 5 बेहतरीन गूगल क्रोम शॉर्टकट्स दोस्तों में बनाएंगे आपको सबसे कूल, किसी ने नहीं बताए होंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप एक स्टूडेंट हैं, या किसी ऑफिस में काम करते हैं, जिसके लिए आपको बार बार Google Chrome का उपयोग करना पड़ता है, तो आपकों Google Chrome शॉर्टकट्स के बारे में पता होना चाहिए, जिससे आप काफी चीजों को आसान बना सकते हैं, और ये शॉर्टकट्स आपके काफी काम आने वाले हैं। आगे इस लेख में हमनें 5 बेहतरीन गूगल क्रोम शॉर्टकट्स के बारे में बताया है।

ये पढ़ें: iPhone 17 Air को लेकर एक और खुलासा, इस वजह से सबके उड़ गए होश

5 बेहतरीन गूगल क्रोम शॉर्टकट्स

गूगल क्रोम शॉर्टकट्स

Ctrl+S शॉर्टकट

इस शॉर्टकट की कॉम्बिनेशन का उपयोग करने पर आपने जो वेब पेज ओपन किया है, वो सेव हो जाता है। इसके बाद इंटरनेट नहीं होने पर भी आप उस वेब पेज को ओपन कर सकते हैं।

F12 या Windows+prt Sc शॉर्टकट

इस शॉर्टकट का उपयोग करके आप किसी भी वेब पेज का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, जैसे कोई जरूरी कंटेंट या फोटो हो, जिसे आप बाद में फाइल मैनेजर के स्क्रीनशॉट्स वाले फोल्डर में जा कर एक्सेस कर पाएंगे।

Ctrl+Shift+D

यदि आपको बार बार कुछ स्पेसिफिक साइट्स का काम पड़ता है, तो आप इस शॉर्टकट का उपयोग कर सकते हैं। ये शॉर्टकट आपके क्रोम में ओपन सभी टैब्स का एक फोल्डर बुकमार्क बना देता है, और जब भी आप सिस्टम को बंद करके वापस चालू करेंगे, तो उस फोल्डर के सभी टैब्स को एक ही क्लिक में एक्सेस कर पाएंगे।

Shift+Esc

इस शॉर्टकट से सीधे क्रोम के टास्क मैनेजर को ओपन किया जा सकता है, जिसमें आप ये देख सकते हैं, कि किस टैब या एक्सटेंशन की वजह से ज्यादा लोड आ रहा है, जिससे क्रोम धीरे काम कर रहा है, और आप उसे बंद कर सकते हैं।

Ctrl+Tab

इसका उपयोग करके आप बिना माउस का उपयोग किए टैब्स में स्विच कर सकते हैं। Ctrl+Tab का उपयोग अगले टैब पर जाने के लिए, और Ctrl+Shift+Tab का उपयोग पिछले टैब पर जाने के लिए होता है। इसके अतिरिक्त, Ctrl+1 से 9 तक प्रेस करने पर आप सीधे उस नंबर के टैब पर स्विच कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3 डिजाइन आया सामने, जुलाई में लेगा धमाकेदार एंट्री

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNothing जैसा Glyph, लेकिन सस्ता – Infinix Note 60 Pro क्या सच में बेहतर डील है?

Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की नहीं है, बल्कि इसके डिज़ाइन और कीमतों की है। फोन के पीछे दिया गया Active Matrix display काफी हद तक Nothing के Glyph interface जैसा लगता है, लेकिन कीमत में बड़ा …

ImageAC किराए पर लेना आसान है, लेकिन ये 5 गलतियाँ आपको भारी पड़ सकती हैं

हर बार AC खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। खासकर अगर आप किराए के घर में रहते हैं, बार-बार शहर बदलते हैं या एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो AC लेना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में एक विकल्प है जो अब तेज़ी से पॉपुलर यानि प्रसिद्ध हो रहा है …

ImageGalaxy फोन के ये 5 हिडन फीचर्स दोस्तों में आपको बना देंगे कूल, आखिरी वाला सबसे काम का है

यदि आपने एक Samsung का प्रीमियम Galaxy फोन लिया है, और आपको पता ही नहीं है, कि उसमें कितने शानदार फीचर्स दिए गए हैं, तो इतना महंगा फोन लेने का क्या फायदा। इस लेख में हम आपको बताएंगे Samsung Galaxy फोन हिडन फीचर्स के बारे में, जिनका उपयोग करके आप अपने दोस्तों के सामने कूल …

ImageVivo T5x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, लेकिन क्या ये है सबसे बड़ा अपग्रेड?

अगर आपका फोन शाम तक पहुंचते-पहुंचते 15–20% पर आ जाता है या आपको किसी लम्बे सफर पर बैटरी की चिंता होती है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो Vivo का नया Vivo T5x 5G शायद उसी आदत को बदलने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में यह फोन लॉन्च कर दिया है, …

ImageInstagram के नए चैट फीचर्स से दोस्तों में कूल बन जाओगे, किसी को पता चले उससे पहले जान लों

फिर एक बार Instagram नए चैट फीचर्स ले आया है, हालांकि कंपनी ने अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है, लेकिन अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए कंपनी इसमें नए फीचर्स को शामिल कर रही है। ये Instagram के नए चैट फीचर्स तो आपको दोस्तों में कूल बना सकते …

Discuss

Be the first to leave a comment.