Flipkart vs Amazon vs Cashify: फोन बेचने में कहाँ ज़्यादा पैसा मिलता है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पुराना फोन अलमारी में पड़ा है, या फिर नया फोन लेने से पहले पुराने को बेचने का प्लान है?
तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि Flipkart पर बेचें, Amazon पर एक्सचेंज करें या Cashify पर सीधे बेच दें?

तीनों प्लेटफॉर्म दावा करते हैं कि “सबसे अच्छा दाम” वही देते हैं, लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग है। सही प्लेटफॉर्म चुनने से ₹2,000–₹6,000 तक का फर्क पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम यही समझेंगे कि कहाँ सच में ज़्यादा पैसा मिलता है, और किस तरह के यूज़र के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर है।

ये भी पढ़ें: Android में ये 3 काम इतने आसान हैं कि iPhone यूज़र्स झुंझला जाते हैं

Flipkart Exchange: नया फोन खरीद रहे हैं तो फायदा

Flipkart पर फोन बेचने का मतलब अक्सर एक्सचेंज ही होता है। यानि आप सीधे कैश नहीं लेते, बल्कि नए फोन की कीमत से पुराना फोन घट जाता है।

फायदे:

  • नए फोन पर extra exchange bonus (₹1,000–₹5,000 तक)
  • Big Billion Days जैसे सेल में वैल्यू बढ़ जाती है
  • प्रक्रिया आसान, सब एक ही ऑर्डर में

नुकसान:

  • कैश नहीं मिलता, सिर्फ डिस्काउंट
  • डिलीवरी के समय फोन की हालत खराब निकली तो कीमतें कम होंगी या आपका फोन रिजेक्ट
  • पुराने फोन का असली market value अक्सर कम लगाई जाती है

किसके लिए सही?
जो यूज़र नया फोन Flipkart से ही खरीदना चाहते हैं और extra bonus का फायदा उठाना चाहते हैं।

Flipkart Vs Amazon Vs Cashify

Amazon Exchange: भरोसेमंद, लेकिन conservative pricing

Amazon का एक्सचेंज सिस्टम Flipkart जैसा ही है, लेकिन फोन का मूल्यांकन (valuation) थोड़ा सेफ रहता है।

फायदे:

  • कंडीशन मैच करने की प्रक्रिया ज़्यादा पारदर्शी है
  • डिलीवरी का अनुभव भी अक्सर अच्छा रहता है या स्मूद रहता है
  • Reject होने की संभावना थोड़ी कम

नुकसान:

  • Exchange value अक्सर Flipkart से कम
  • Exchange bonus सीमित
  • कैश का विकल्प ही नहीं है

किसके लिए सही?
जो यूज़र Amazon से ही फोन खरीदते हैं और risk कम चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: ये 1 सेटिंग OFF करते ही फोन की बैटरी दोगुनी चलने लगती है

Cashify: सीधे कैश, लेकिन फोन की कंडीशन बहुत मायने रखती है

Cashify पूरी तरह अलग मॉडल पर काम करता है। यहाँ आप फोन सीधे बेचते हैं और कैश/UPI लेते हैं।

फायदे:

  • सीधा पैसा हाथ में
  • किसी नए फोन की खरीद जरूरी नहीं
  • घर से pickup
  • पुराने या अतिरिक्त फोन बेचने के लिए परफेक्ट

नुकसान:

  • फोन की जांच के बाद दाम घट सकता है
  • Scratches, battery health, display burn-in पर और कटौती
  • कभी-कभी अंत में फाइनल दाम उम्मीद से कम

किसके लिए सही?
जो लोग कैश चाहते हैं, या जिनका फोन exchange bonus के लायक नहीं है।

असली तुलना: कहाँ ज़्यादा पैसा मिलता है?

स्थितिसबसे अच्छा ऑप्शन
नया फोन Flipkart से खरीद रहे हैंFlipkart Exchange
नया फोन Amazon से खरीद रहे हैंAmazon Exchange
कैश चाहिए, नया फोन नहीं लेनाCashify
फोन बहुत पुराना या स्क्रैच हुआ फोन Cashify पर बेहतर वैल्यू
अगर अभी कुछ ही महीने पुराना है Exchange + bonus ज्यादा फायदेमंद

₹2–5 हजार ज़्यादा पाने का सीक्रेट क्या है?

  • फोन बेचने से पहले factory reset
  • Google / iCloud account हटाएँ
  • केस और स्क्रीन गार्ड उतारकर साफ करें
  • Exchange और Cashify – दोनों जगह वैल्यू चेक करें
  • Sale के समय एक्सचेंज वैल्यू ज़रूर देखें और तुलना करें

निष्कर्ष: एक बेस्ट प्लेटफॉर्म नहीं होता

फोन बेचने में कोई एक प्लैटफॉर्म हमेशा सही नहीं होता। आप क्या चाहते हैं – कैश या नया फोन सस्ता मिले, यही फैसला करता है। अगर आप स्मार्ट तरीके से compare करें, तो वही फोन ₹10,000 में भी बिक सकता है और ₹14,000 में भी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageAmazon Sale में ₹35,000 तक की छूट, Nothing Phone 3 समेत इन 7 फोनों पर है आकर्षक ऑफर

Amazon Great Summer Sale 2026 में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए कई अच्छे मौके दिख रहे हैं। अगर आप काफी समय से नया फोन लेने का सोच रहे थे, लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह सेल आपके लिए काम की हो सकती है। खास बात यह है कि इस बार …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageOnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है। लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.