आज के समय में सोशल मीडिया से पैसे कमाना काफी आसान हो गया है, और बात जब influencer marketing की आती है, तो सबसे पहला नाम Instagram का आता है।हालांकि सबको लगता है, कि Instagram पर लाखों फॉलोवर्स होने पर ही पैसे कमाए जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आपके अकाउंट पर 1000 फॉलोवर्स भी हैं, तो भी आप प्रोडक्ट्स या सर्विसेज का प्रमोशन कर सकते हैं, जिसके लिए या तो आपको पैसे मिलते हैं, या फिर कंपनी आपको अपना प्रोडक्ट फ्री में उपयोग करने के लिए देती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं, कि 1000 फॉलोवर्स होने स्पोंसरशिप लेकर Instagram से पैसे कैसे कमाएं? तो इस लेख को पूरा पढ़े।
ये पढ़े: करप्ट Pendrive और मेमोरी कार्ड कैसे ठीक करें? नहीं लगेगा एक भी रुपया
1000 फॉलोवर्स होने स्पोंसरशिप लेकर Instagram से पैसे कैसे कमाएं
यदि आप अपने Instagram अकाउंट पर दूसरो के प्रोडक्ट्स का प्रमोशन करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर कई ऐसे ऐप्स उपलब्ध हैं, जिनकी सहायता से आप ऐसी कंपनी को ढूंढ सकते हैं, जो आपको Instagram पर उनके प्रोडक्ट्स का प्रचार करने के लिए पैसे देती है। इस लेख में हमनें Flytant ऐप का उपयोग करके इस प्रक्रिया को बताया है।
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store ओपन करें, और Flytant ऐप डाउनलोड करें।
- अब ऐप को ओपन करें, और “Let’s Start” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके आप आपसे लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा, यहां आप “Google” के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने किसी भी चालू ईमेल से लॉगिन करें।
- इसके बाद आपसे आपके instagram का username पूछा जायेगा, यदि आपके अकाउंट पर 1000 या उससे ज्यादा फॉलोवर्स हैं, तो ही आप लॉगिन कर पाएंगे।
- ऐप में लॉगिन होने के बाद, यहां आपको “Sponserships” के सेक्शन में जाना है।
- अब जिस कंपनी के लिए प्रमोशन करना चाहते हैं, उसके ऊपर क्लिक करें, और सभी रिक्वायरमेंट को ध्यान से पढ़े। यदि सब आपके अनुसार है, तो “Apply” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक पॉपअप खुलेगा, यहां आपको अपने Instagram अकाउंट की लिंक डालना है, और कैटेगरी चुनना है, इसके बाद लोकेशन डाल कर “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद कंपनी आपके प्रोफाइल को चेक करेगी और यदि उन्हें आपका प्रोफाइल पसंद आता है, तो प्रमोशन के लिए वो आपसे संपर्क किया जाएगा।
यदि आप ऊपर बताये गए ऐप का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो Play Store पर इसके और भी अल्टरनेटिव उपलब्ध, जिनमें Kofluence Influencer Platform और influencer.in जैसे ऐप्स शामिल हैं। इन सभी ऐप्स में लॉगिन करने या स्पॉंशरशिप लेने के लिए आपके Instagram पर कम से कम 1000 फॉलोवर्स होने अनिवार्य है।
ये पढ़े: एक iPhone से दूसरे iPhone में eSIM ट्रांसफर कैसे करें?
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।





































