डिलीट किए गए WhatsApp और Instagram मैसेज को कैसे रिकवर करें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पहले के समय में हम किसी को भी Whatsapp या Instagram पर मैसेज करते थे, तो मैसेज करने के बाद उस मैसेज को डिलीट नहीं किया जा सकता था, लेकिन बाद में Instagram पर मैसेज को अनसेंड करने और Whatsapp पर मैसेज डिलीट फॉर ऑल का ऑप्शन आ गया। इन फीचर्स के आने की वजह से अब कोई भी हमें मैसेज सेंड करके अनसेंड या डिलीट फॉर आल करें, तो पता नहीं चलता है, कि सामने वाले ने क्या मैसेज किया है। इस लेख में हम आपको बताएँगे, कि डिलीट किए गए WhatsApp और Instagram मैसेज को कैसे रिकवर करें? जानते हैं, इसके बारे में विस्तार से।

डिलीट किए गए WhatsApp और Instagram मैसेज को कैसे रिकवर करें?

इस लेख में आगे हम आपको WhatsApp और Instagram मैसेज रिकवर करने के दो तरीके बताएँगे, जिसमें Notification History ऑन करने और WAMR App का तरीका शामिल है। जानते हैं इन दोनों तरीकों के बारे में स्टेप वाइज।

ये पढ़े: Mobile से डिलीट हुए कॉन्टैक्ट नंबर कैसे रिकवर करें? (सबसे आसान तरीका)

एंड्राइड फ़ोन में Notification History कैसे ऑन करें

सभी फ़ोन में ये तरीका एक समान होता है, लेकिन फंक्शन्स के नाम ऊपर नीचे हो सकते हैं, नीचे हमनें Realme फ़ोन के माध्यम से Notification History चालू करने का तरीका बताया है।

  • सबसे पहले अपने फ़ोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • थोड़ा स्क्रोल करने पर यहाँ “Notification & status bar” का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
डिलीट किए गए WhatsApp और Instagram मैसेज को कैसे रिकवर करें
  • एक नया पेज खुलेगा, यहाँ “More settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Notification history” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें, और “Notification history” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें।

इतना करने पर आपके फ़ोन की नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑन हो जाएगी, और जब भी कोई आपको Instagram या Whatsapp पर मैसेज करेगा, तो मैसेज डिलीट करने पर भी आप “Notification history” के सेक्शन में आकर उस मैसेज को पढ़ सकते हैं।

ये पढ़े: Instagram पर close friends के साथ post कैसे शेयर करें

WAMR App का उपयोग कैसे करें

यदि आपके फ़ोन में “Notification history” का फीचर न हो, तो आप इस ऐप का उपयोग करके भी डिलीट किये गए मैसेज को देख सकते हैं। इसके लिए नीचे बताई गयी स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले फ़ोन में “Play store” ओपन करें, और WAMR App डाउनलोड करें।
  • अब app को ओपन करें, और “Accept” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर “Enable” के ऑप्शन पर क्लिक करें, सेटिंग्स ओपन होगी, यहाँ “Allow notification access” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करें। एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ फिर “Allow” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
डिलीट किए गए WhatsApp और Instagram मैसेज को कैसे रिकवर करें
  • वापस app में आये और “GRANT PERMISSION” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर नीचे दाहिनी ओर बने एरो के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अब जिस app की नोटिफिकेशन हिस्ट्री को सेव करना चाहते हैं, उसके सामने बने बॉक्स को टिक करें और नीचे बने “Allow” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप फाइल मैनेजर में आजायेंगे, यहाँ नीचे बने “USE THIS FOLDER” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर एक पॉपअप खुलेगा, इसमें “Allow” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब वापस नीचे दाहिनी ओर बने एरो के आइकॉन पर दो बार क्लिक करें, और फिर राइट के आइकॉन पर क्लिक करें।

ये पढ़े: Whatsapp web पर स्क्रीन लॉक कैसे लगाएं; सबसे सही तरीका

इतना करने पर इस ऐप में नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑन हो जाएगी और जब भी आपको नोटिफिकेशन हिस्ट्री देखना हो किसी भी ऐप की तो इस ऐप को ओपन करके देख सकते हैं। आपको बता दें, कि ये दोनों तरीकें तभी काम करेंगे जब आपके फ़ोन का इंटरनेट ऑन रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageWhatsApp चैट रिस्टोर: Android और iPhone यूज़र्स ऐसे करे अपनी डिलीट WhatsApp चैट और मीडिया फाइल्स को रिस्टोर

WhatsApp आपको ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर किसी भी चैट या मैसेज को डिलीट करने की अनुमति देता है। लेकिन क्या हो, यदि आप किसी महत्वपूर्ण WhatsApp संदेश या चैट को गलती से डिलीट कर देते हैं या अपने डिवाइस को रीसेट या बदलते समय अनजाने में अपने मैसेज या डाक्यूमेंट्स को खो देते हैं? क्या …

ImageWhatsApp ने रोलआउट किये कई नए फीचर्स, मल्टीप्ल चैट के साथ मिलेगा मैसेज रिकवर का ऑप्शन

WhatsApp अपनी लोकप्रियता बनाये रखने के लिए अपने यूज़र्स के लिए लगातार अपडेट देता रहता है। वर्ष 2022 में भी WhatsApp ने नए अपडेट के साथ कई फ़ीचर जैसे WhatsApp Avatar, Community और Status Reactions आदि को ऐप में शामिल किया है। अब हम 2023 की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में Meta द्वारा संचालित …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Discuss

Be the first to leave a comment.