मैंने ChatGPT से बनाया डाइट प्लान और एक महीने में 3 किलो वजन हो गया कम, आप भी आजमा सकते हैं ये तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ChatGPT Tricks: is AI के जमाने में लोग ज्यादातर ChatGPT का ही उपयोग करते हैं, फिर भले ही कोई असाइनमेंट बनाना हो, या कोई इमेज तैयार करना हो। हालांकि, मैंने ChatGPT को अलग तरीके से उपयोग किया है। मैं अपना वजन बढ़ने की वजह से परेशान था, और वापस वजन को कम करके फिट होना चाहता था, लेकिन इन सब के लिए एक ट्रेनर की जरूरत पड़ती है, जो आपको एक सही डाइट प्लान दें, और वर्कआउट रूटीन भी बताएं। हालांकि, मेरे पास ट्रेनर पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे, तो मैने ChatGPT को ही अपना ट्रेनर बना लिया, और एक महीने में 3 किलो तक वजन कम किया। आगे मैने इस लेख में बताया है, कि ChatGPT की सहायता से वर्कआउट और डाइट प्लान कैसे तैयार करें?

ये पढ़ें: ये IMDb 9 रेटिंग वाली सिरीज़ आपको देगी कॉमेडी का तड़का, कुछ अलग अंदाज में हुई है रिलीज

मैंने डाइट प्लान के लिए ChatGPT को ही क्यों चुना?

इंटरनेट पर बहुत सारे टूल्स उपलब्ध है, लेकिन डाइट प्लान के लिए ChatGPT को ही चुनने के पीछे के कई कारण हैं। पहला कारण है, कि ये फ्री है, जिस वजह से मेरे काफी पैसे बच रहे थे, दूसरा इसमें मेमोरी फीचर होने की वजह से ये मेरी हाइट एज और अन्य चीजों की जानकारी को स्टोर करके रख सकता है, और उन्हीं के आधार पर मैं अपनी डाइट और वर्कआउट में आसानी से बदलाव कर सकता हूं। इसके अतिरिक्त, इस टूल को उपयोग करना काफी आसान है, और ये कम समय में अच्छे रिजल्ट्स देता है।  

ChatGPT कैसे सुनिश्चित करेगा, कि आपको वो ही डाइट प्लान फॉलो करना है, जो वो बता रहा है?

जब हम किसी कोच के पास जाते हैं, तो पहले उसे हमारे बारे में सभी प्रकार की जानकारी देते हैं, और उन्हीं जानकारी के आधार पर वो हमारे लिए एक सही डाइट प्लान तैयार करता है। ठीक उसी तरह, ChatGPT भी हमारे लिए डाइट प्लान तैयार करने से पहले हमसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पूछता है, और उसी के आधार पर सुनिश्चित करता है, कि हमें किस तरह का डाइट प्लान फॉलो करना चाहिए।

ये पढ़ें: ये AI Image Generator Tools इंटरनेट पर मचा रहें बवाल, आखिरी वाला कमाल का

ChatGPT की सहायता से वर्कआउट और डाइट प्लान कैसे तैयार करें?

सही प्रांप्ट का चयन करें

ChatGPT पर सभी खेल प्रांप्ट्स का ही है, इसलिए जब भी आपको इस AI से कुछ काम करवाना हो, तो ये सुनिश्चित करना आवश्यक है, कि आप उसको एक सही और डिटेल्ड प्रांप्ट दे रहे हैं। हालांकि, इसके लिए भाषा की समस्या नहीं है, यदि आपकी इंग्लिश अच्छी नहीं है, तो आप उसे हिन्दी में भी बता सकते हैं, मेरे केस में मैने पूछा था, कि ” मुझे एक महीने में 3 किलों वजन कम करना है, क्या तुम मेरे लिए मेरी उम्र, जेंडर, वजन, डेली रूटीन, और हाइट और फिटनेस गोल के आधार पर एक डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं?”

अपने बारे में टूल को बताएं

प्रांप्ट देने के बाद ChatGPT आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछेगा, जैसे आपकी उम्र, हाइट, वजन कितना है, आपका जेंडर क्या है, आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम तो नहीं है, आप कितना वजन कम करना चाहते हैं, आपका डेली रूटीन या आप जिम जा सकते हैं, या घर पर ही एक्सरसाइज कर सकते हैं। आपको इन सभी सवालों के अच्छे से जवाब देना है।

ChatGPT प्लान तैयार करेगा

जब आप अपनी सभी जानकार पूरी भर देंगे, तो टूल प्रोसेसिंग करेगा, और आपके लिए दी गई जानकारी के आधार पर एक सही डाइट प्लान तैयार कर देगा, जिसे आपको अच्छे से फॉलो करना है। यदि आप इस प्लान को फॉलो करते हैं, तो मेरी तरह आपका भी वजन कम होने लगेगा। आप इसका PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे आपको बार बार इंटरनेट की आवश्यकता भी नहीं होगी, साथ ही रिमाइंडर प्लान की भी सुविधा मिलती है।

इस बात का रखें ध्यान

AI हमारे लिए कई कामों को आसान बना देता है, लेकिन पूरी तरह से AI पर ही निर्भर रहना भी सही नहीं है। यदि आपको किसी प्रकार की बीमारी है, तो आपको ChatGPT द्वारा बताए गए डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हालांकि, डाइट में यदि आपको वो चीजें सुझाई जाती है, जिससे आपको कोई परेशानी नहीं है, तो आप ऐसे भी डाइट को फॉलो कर सकते हैं।

ये पढ़ें: ये नए Instagram फीचर्स बढ़ाएंगे सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा, माँ बाप भी अभी जान लें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

ImageAndroid में ये 3 काम इतने आसान हैं कि iPhone यूज़र्स झुंझला जाते हैं

कभी ऐसा हुआ है कि किसी ने WhatsApp पर फ़ाइल भेजी और आप उसे फोन में जैसे चाहें वैसे सेव या शेयर ही नहीं कर पाए? या फिर आपने सोचा हो कि “मैं Chrome नहीं, कोई और ब्राउज़र इस्तेमाल करना चाहता हूँ” लेकिन सेटिंग्स में जाकर भी बात आधी-अधूरी सी लगी? यहीं से Android और …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

ImageYouTube पर Playlist बनाने का सही तरीका, मोबाइल और लैपटॉप दोनों के लिए आसान स्टेप्स

YouTube पर रोज़ाना हम दर्जनों वीडियो देखते हैं, लेकिन बाद में वही वीडियो दोबारा ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में YouTube Playlist एक बेहद काम का फीचर है। Playlist की मदद से आप अपने पसंदीदा वीडियोज़ को एक जगह सेव कर सकते हैं, ताकि वे अपने आप एक-के-बाद-एक चलें। Playlist सिर्फ देखने वालों के …

Discuss

Be the first to leave a comment.