अब Reels मोबाइल तक सीमित नहीं! Instagram ने TV के लिए लॉन्च किया नया ऐप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रहना चाहता। Meta के इस पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने Reels को सीधे लिविंग रूम के टीवी तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Instagram for TV ऐप लॉन्च किया है, जो खासतौर पर Reels देखने के अनुभव को बड़े स्क्रीन के लिए तैयार करता है। यानि अब short videos देखने का तरीका सिर्फ हाथ में पकड़े फोन तक सीमित नहीं रहेगा।

यह ऐप फिलहाल पायलट स्टेज में है और शुरुआत में Amazon Fire TV डिवाइसेज़ पर, वो भी अमेरिका में उपलब्ध कराया गया है। Instagram का कहना है कि शुरुआती यूज़र फीडबैक के बाद इसे दूसरे TV प्लेटफॉर्म्स और देशों में भी रोलआउट किया जाएगा।

Instagram for TV कैसे करता है काम?

Instagram का TV ऐप मोबाइल ऐप से थोड़ा अलग अनुभव देता है। लॉग-इन करते ही यूज़र्स को Reels अलग-अलग इंटरेस्ट पर आधारित चैनलों में दिखती हैं, ताकि पसंद का कंटेंट जल्दी मिल सके। इसमें trending moments, music, sports, travel और comedy जैसे सेक्शन शामिल हैं।

TV ऐप में मिलने वाले कुछ अहम फीचर्स इस तरह हैं:

  • Reels को categories और channels में सही तरह से ऑर्गनाइज़ किया गया है।
  • पोर्ट्रेट फॉर्मेट में फुल स्क्रीन Reel playback मिलता है
  • कैप्शन और इंगेजमेंट डिटेल साइड में दिखाई देती हैं
  • Swipe up करके अगली Reel देखी जा सकती है, जैसे मोबाइल पर होता है

होम स्क्रीन पर हॉरिजॉन्टल थंबनेल दी गई हैं और किसी Reel पर क्लिक करते ही वीडियो अपने आप प्ले होने लगती है, जिससे TV पर भी familiar Instagram experience बना रहता है।

एक TV पर पूरे परिवार का Instagram

Instagram for TV ऐप में multi-account support भी दिया गया है। एक ही TV पर अधिकतम पांच अलग-अलग Instagram अकाउंट जोड़े जा सकते हैं, जिससे हर यूज़र को उसकी पसंद के मुताबिक personalised Reels देखने को मिलें।

इस फीचर के साथ:

  • हर अकाउंट के लिए अलग content recommendations मिलती हैं
  • घर के सभी सदस्य एक ही TV पर अपना Instagram इस्तेमाल कर सकते हैं
  • चाहें तो सिर्फ TV viewing के लिए नया अकाउंट भी बनाया जा सकता है

इसके अलावा, यूज़र्स search के ज़रिए creators को ढूंढ सकते हैं और profiles explore कर सकते हैं। फिलहाल ऐप में ads नहीं दिखेंगे, लेकिन भविष्य में Instagram monetisation विकल्पों पर विचार कर सकता है। साफ है कि कंपनी Reels को अब सिर्फ मोबाइल कंटेंट नहीं, बल्कि बिग स्क्रीन एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के तौर पर देख रही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageInstagram Reels का अल्गोरिथम अब आपके हाथ में, जानिए नया AI फीचर Your Algorithm कैसे करेगा मदद

Instagram पर Reels देखते-देखते कभी लगा है कि ऐप आपको वही चीज़ें बार-बार दिखा रहा है, जिनमें अब दिलचस्पी नहीं रही? Meta अब इसी शिकायत को सीधे एड्रेस कर रहा है। कंपनी ने Instagram Reels के लिए एक नया AI-based फीचर, Your Algorithm लॉन्च किया है, जिससे यूज़र अपने कंटेंट एक्सपीरियंस को खुद ट्यून कर …

Image₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है। यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता …

ImageInstagram पर अब सब कुछ फ्री नहीं? नए पेड फीचर की तैयारी ने चौंकाया

Instagram पर हर दिन लाखों लोग पोस्ट डालते हैं, स्टोरी देखते हैं और नए followers बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि Instagram जल्द ही कुछ ऐसे फीचर्स को पैसे के पीछे छिपा सकता है, जो अब तक सबके लिए खुले थे। हाल ही में एक डेवलपर ने संकेत दिए …

Imageसरकार का नया Aadhaar App आया: अब Aadhaar की फोटो कॉपी देने की ज़रूरत नहीं?

अब तक होटल, एयरपोर्ट या किसी दफ्तर में Aadhaar की फोटो कॉपी देना आम बात थी। लेकिन 2026 की शुरुआत में सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो डिजिटल पहचान को लेकर लोगों की सोच बदल सकता है। UIDAI ने पूरी तरह नया Aadhaar App लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.