- iPad Mini 7 इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है।
- इसमें नीला, स्पेस ग्रे, स्टारलाइट और पर्पल ये चार कलर ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।
- भारत में इसकी संभावित कीमत 45,900 रूपए हो सकती है।
iPhone 16 सीरीज के लॉन्च के बाद अब Apple जल्द ही iPad Mini 7 को लॉन्च कर सकता है। इसके बारे में काफी समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। यदि आप Apple लवर हैं, और आपको Apple के गैजेट्स इस्तेमाल करना पसंद है, तो इसके बारे में आपको कुछ खास बाते पता होना चाहिए, जिसमें iPad Mini 7th generation कीमत, लॉन्च की तारीख, और फीचर्स से सम्बंधित जानकारी शामिल है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: UPI वालों के लिए खुशखबरी! नयी UPI लिमिट की हुई घोषणा, जानें किसे मिलेगा फायदा
iPad Mini 7th generation इस कीमत पर हो सकता है लॉन्च
फ़िलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत या लॉन्च की तारीख से सम्बंधित जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसे भारत में 128GB वैरिएंट के साथ 45,900 रूपए की कीमत पर पेश किया जा सकता है, अन्य खबरों के अनुसार अक्टूबर के आखिर में होने वाले Apple इवेंट में इसे पेश किया जा सकता है।
iPad Mini 7th generation स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के अनुसार इसमें 8.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी बेहतर स्क्रॉलिंग अनुभव के लिए “जेली स्क्रॉलिंग” समस्या का ध्यान रखते हुए Apple स्क्रीन असेंबली को घुमा सकती है। iPad Mini 7th generation A17 Pro चिप या A18 चिप द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें फ्रंट कैमरा को लैंडस्केप एज पर प्लेस किया जा सकता है। कैमरा के साथ HDR 4 सपोर्ट और वाइडर अपर्चर मिलने की उम्मीद है, जिससे ये लो-लाइट में बेहतर तरीके से परफॉर्म कर पाए।
ये Apple Pencil Pro सपोर्ट के साथ आ सकता है, जिसमें हमें स्क्वीज़ जेस्चर, हैप्टिक फीडबैक, फाइंड माई इंटीग्रेशन और संभावित होवर फंक्शनलिटी जैसे ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं। इसमें हमें नीला, स्पेस ग्रे, स्टारलाइट और पर्पल ये चार कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसमें से गुलाबी रंग को हटा सकती है।
ये पढ़ें: realme P1 Speed 5G 15 अक्टूबर को हो रहा है, लॉन्च कम बजट में मिलेंगे महंगे फ़ोन वाले फीचर्स
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।