iQOO 15 इंडिया लॉन्च डेट लीक, ऐसे फीचर जो बना देंगे इसे गेमिंग का बादशाह

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इसे इसी महीने चीन में लॉन्च करने वाली है। और अब इसके भारत में आने की आधिकारिक पुष्टि खुद कंपनी के इंडिया हेड निपुण मार्या ने कर दी है। X (पहले Twitter) पर शेयर किए गए टीज़र में फोन की झलक दिखाते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि इस बार कंपनी कुछ बड़ा करने जा रही है।

ये पढ़ें: iPhone 13 Amazon Price Drop: त्योहारों से पहले Amazon का तोहफ़ा – iPhone 13 की कीमत देखकर यकीन नहीं होगा

सूत्रों के मुताबिक, iQOO 15 का ग्लोबल डेब्यू चीन में 20 अक्टूबर को होगा, जबकि भारत में इसका लॉन्च नवंबर के तीसरे हफ्ते तक तय माना जा रहा है। यानी भारतीय यूज़र्स को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

कंपनी ने जो हिंट दिए हैं, उनके अनुसार, इस बार iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 processor मिलने वाला है, जो फिलहाल Qualcomm का सबसे एडवांस चिपसेट है। ये वही प्रोसेसर है जो 2025 के हाई-एंड फ्लैगशिप फोन्स को पावर देगा। इसके साथ कंपनी अपना Q3 in-house chipset भी जोड़ेगी, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशियंसी दोनों बेहतर होंगी।

फोन का डिज़ाइन भी पूरी तरह नया दिख रहा है। पीछे की तरफ गोलाकार कैमरा मॉड्यूल (circular camera module) दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी और एक periscope telephoto sensor शामिल होने के आसार हैं। यानि कैमरा पर भी iQOO इस बार कोई समझौता नहीं कर रही।

ये पढ़ें: Ola Electric की अगली चाल – अब सड़कों से निकलकर घरों तक पहुंचेगी ‘पावर’

फ्रंट पर मिलेगा एक 6.85-inch 2K LTPO display जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसे कंपनी अब तक का सबसे ब्राइट डिस्प्ले बता रही है।

भारत में iQOO 15 की शुरुआती कीमत ₹59,999 के आसपास रहने की संभावना है। पिछले मॉडल की तुलना में ये थोड़ा महंगा ज़रूर होगा, लेकिन नए फीचर्स देखकर लगता है कि ये डिवाइस इस साल के सबसे पावरफुल फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोनों में से एक साबित हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageOnePlus Nord 6 लॉन्च डेट कन्फर्म – 9000mAh बैटरी, 165FPS गेमिंग क्या सबको करेंगे आकर्षित

CEO के इस्तीफे और ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग के बीच, OnePlus भारत में Nord 6 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस कन्फर्म कर दिए हैं, जो कागज़ पर काफी दमदार नज़र आते हैं। अप्रैल 2026 लॉन्च से पहले, हमने इस स्मार्टफोन का एक पूरा राउंडअप तैयार किया …

ImageiQOO Z11x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, जो शायद चार्जर की टेंशन खत्म कर दे

अगर आपका फोन अक्सर शाम तक पहुंचते-पहुंचते 10–15% बैटरी पर पहुंच जाता है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो iQOO का नया फोन शायद उसी परेशानी का हल बनने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में iQOO Z11x 5G लॉन्च किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7200mAh बैटरी। इतनी …

ImageOnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट लीक – इंडिया में इस दिन देगा दस्तक

OnePlus 15 Launch Date Leak – OnePlus 15 काफी लंबे समय से टेक दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। कंपनी इसमें अपना नया DetailMax Engine (कैमरा इंजन) इस्तेमाल करने वाली है। इसके अलावा डिज़ाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज़्यादा सुर्खियों में है इसका ग्लोबल लॉन्च, …

Image10 लाख+ AnTuTu स्कोर का दावा, iQOO Z11x की भारत में इस दिन होगी एंट्री

क्या 25 हजार रुपये से कम में ऐसा फोन आ सकता है जो 7,000mAh बैटरी और 10 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर का दावा करे? कुछ ऐसी ही जानकारी iQOO Z11x के बारे में सामने आयी है, जो 12 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे अपने वर्ग का सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.