Lava ने इस फोन में दे दिया 50MP AI कैमरा, कीमत 10 हजार से भी कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में सामने आए लीक्स के बाद अब फाइनली आज Lava ने भारत में अपना एक और शानदार फोन Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को 6.74 इंच के 2.5D डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसकी खास बात है, कि कीमत 10 हजार से कम होने के बाद भी इसमें हमें 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। आगे Lava Blaze Dragon 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: War 2 होगी Dolby सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली फिल्म, यहां ले पाएंगे Dolby Vision और Dolby Atmos का मजा

Lava Blaze Dragon 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 4GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी भारत में कीमत मात्र 9,999 रुपए है। इस फोन को Golden Mist और Midnight Mist इन दो रंगों में पेश किया गया है।

Lava Blaze Dragon 5G Colors

फोन की बिक्री 1 अगस्त, 2025 से शुरू होगी, और इसे आप Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन पर Freedom Festival Sale के चलते 1,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर और 1,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस का लाभ ले सकते हैं

Lava Blaze Dragon 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को 6.74 इंच के HD+ 2.5D डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और ये 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 15 पर रन होता है। फोन में 4GB की LPDDR4x RAM और 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है।

बैक पैनल पर 50MP AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ ही फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 1 साल का OS अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

ये पढ़ें: Realme 15 Pro Vs Realme 14 Pro: कीमत के इस अंतर में कौन है आपके लिए बेस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi का पहला Turbo फोन भारत आ रहा है, गेमिंग और बड़ी बैटरी पर रहेगा बड़ा फोकस

Redmi ने भारतीय बाज़ार के लिए Redmi Turbo 5 को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि कंपनी की परफॉर्मेंस पर ज़ोर देने वाली Turbo सीरीज़ अब भारत आ रही है। खास बात यह है कि यह भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला पहला Turbo-ब्रांडेड …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image8,000 से भी कम में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये फोन

Motorola ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च कर दिया है। इस नए Motorola बजट फोन की कीमत 8,000 रुपये से भी कम है, लेकिन फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल है। कंपनी ने इस फोन में काफी कम दाम में 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर दिए हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.