Motorola Edge 50 Neo स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की लीक हुई जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 40 Neo की सफलता के बाद कंपनी जल्द ही भारत में Motorola Edge 50 Neo लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले फोन की स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। खबरों के अनुसार फोन 2 स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च हो सकता है। आगे Motorola Edge 50 Neo स्टोरेज और कलर ऑप्शंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 50 Neo स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की लीक हुई जानकारी

इसकी जानकारी एक भारतीय टिपस्टर Sudhanshu Ambhore द्वारा इस फ़ोन की स्टोरेज और कलर्स की जानकारी 91Mobiles के साथ मिल कर साझा की गयी है। साझा की गयी जानकारी के अनुसार फ़ोन 2 स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है, जिसमें  8GB RAM+256GB Storage और 12GB RAM+512GB Storage वैरिएंट्स शामिल हैं। फ़ोन को Blue, Grey, Poinciana, और Milk इन चार रंगों में पेश किया जा सकता है।

ये पढ़े: iQoo Z9 Lite 5G भारत में लॉन्च: कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

जानकारी के अनुसार फ़ोन की स्टोरेज अपने पिछले वर्जन Motorola Edge 40 Neo की स्टोरेज से डबल हो सकती है। हालाँकि Edge 50 Neo के कुछ स्पेसिफकेशन्स Edge 40 Neo के समान भी हो सकते हैं। एक नजर Edge 40 Neo के स्पेसिफिकेशन्स पर डालते हैं।

Motorola Edge 40 Neo स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.55 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन 6nm MediaTek Dimensity 7030 SoC द्वारा संचालित होता है, और अपग्रेड करने पर Android 14 पर रन होता है। इस फ़ोन में 12GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गयी है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

ये पढ़े: OnePlus launch event से पहले OnePlus Pad 2 भारतीय कीमत लीक हुई

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 15 Pro 5G लॉन्च से पहले लीक हुआ सब कुछ – कीमत, कैमरा और नया AI फीचर

2025 का मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट अब और भी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि Realme 15 Pro 5G जल्दी ही भारत में दस्तक देने को तैयार है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो हर बार कोई नया फोन लॉन्च होते ही सोचते हैं कि “क्या ये वही फोन है जिसका हमें इंतज़ार था”, तो …

ImageMotorola Razr 50 Ultra डिज़ाइन हुई लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola जल्द ही मार्केट में अपना नया फ़ोन Motorola Razr 50 Ultra पेश कर सकता है। लॉन्च की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गयी है, लेकिन Motorola Razr 50 Ultra डिज़ाइन इंटरनेट पर लीक हो गयी है। खबरों के अनुसार इसेMotorola Razr 40 Ultra के upgraded version के रूप में पेश किया जा …

ImageSamsung Galaxy S24 FE कलर वैरिएंट की जानकारी लीक; जानें पूरी खबर

हाल ही में Samsung के Galaxy S24 FE को गीकबेंच की वेबसाइट पर देखा गया था, इसके बाद इस फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स सामने आये हैं। फ़ोन के इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिर एक बार Samsung Galaxy S24 FE कलर वैरिएंट की जानकारी इंटरनेट पर …

ImageMotorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक: शानदार फीचर्स के साथ इन चार रंगों में होगा लॉन्च

पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 40 Neo की सफलता के बाद कंपनी इसके अपग्रेडेड वर्जन के रूप में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन Motorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स लीक हो गए हैं। आगे …

ImageRealme 13 Pro के  रैम, स्टोरेज, कलर की लीक हुई जानकारी; मिल सकती हैं 512GB स्टोरेज

Realme इस महीनें के आखिर तक अपने दों शानदार फ़ोन Realme 13 Pro और Realme 13 Pro+ को लॉन्च कर सकती हैं। हाल ही में Realme 13 Pro के रंग, रैम, और स्टोरेज की जानकारी लीक हो गयी हैं, हालांकि कंपनी ने इस विषय में आधिकारिक तौर पर अभी कोई पुष्टि नहीं की है। लीक हुई …

Discuss

Be the first to leave a comment.