Realme Narzo 90 Series की कीमत लीक, मिलेगी 7000mAh बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अगले हफ़्ते अपनी Narzo 90 सीरीज़ को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च से पहले ही दोनों फोन – Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G की लगभग सारी जानकारी लीक हो चुकी है। आइये जानते हैं कि इन नए किफायती फोनों में इस बार कंपनी आपको क्या ऑफर कर रही है।

Realme Narzo 90 सीरीज़ की कीमतें क्या होंगी?

इस सीरीज़ का लॉन्च भारत में 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे तय है, और ये फोन Amazon व Realme की साइट पर उपलब्ध होंगे। लीक के अनुसार, Narzo 90 5G की शुरुआती कीमत ₹17,999 (ऑफ़र्स के बाद) और Narzo 90x 5G की ₹14,999 रहने की उम्मीद है। दोनों में आपको 6GB/8GB RAM + 128GB स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे। इनके अलावा इन दोनों के फीचर भी सामने आये हैं –

Narzo 90 5G में कंपनी कई प्रीमियम फीचर्स दे सकती है:

  • 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स ब्राइटनेस
  • 50MP ड्यूल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा
  • MediaTek Dimensity 6400 Max चिपसेट
  • 7000mAh टाइटन बैटरी + 60W फ़ास्ट चार्जिंग
  • Realme UI 6.0, IP66/IP68/IP69 रेटिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट

यह फोन Victory Gold और Carbon Black रंगों में आएगा और इसका वज़न लगभग 181 ग्राम बताया गया है।

दूसरी तरफ Narzo 90x 5G थोड़ा बजट-फ्रेंडली विकल्प हो सकता है, उसके फीचर इस प्रकार होंगे –

  • 6.8-इंच HD+ LCD, 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 50MP + 2MP ड्यूल कैमरा, 8MP selfie camera
  • Dimensity 6300 चिपसेट
  • वही 7000mAh + 60W फ़ास्ट चार्जिंग
  • कलर ऑप्शन: Nitro Blue और Flash Blue

दोनों फोन अपने सेगमेंट में बैटरी और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा में हैं। अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद ये सीरीज़ वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन चाहने वाले लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageRealme P4 Series की कीमत लीक – इतने कम दाम में मिलेगा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Realme P4 Series Price Leak – भारत में स्मार्टफोन मार्केट में Realme लगातार अपनी पकड़ मज़बूत कर रहा है। कुछ ही समय पहले कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि Realme P4 Series भारत में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च होगी। लेकिन अब लॉन्च से एक दिन पहले कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर फ्रांसिस …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

Imagerealme Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च: 7000mAh बैटरी के साथ कौन सा फोन है ज़्यादा दमदार?

realme ने भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें realme Narzo 90x 5G और realme Narzo 90 5G शामिल हैं। ये फोन किफायती होने के साथ साथ लम्बी बैटरी लाइफ, AI और लॉन्ग-टर्म यूज़र एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से पेश किये गए हैं। इनमें 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी जैसे …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Discuss

Be the first to leave a comment.