Motorola Razr 60 Ultra BIS लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola अपने नए फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, हाल ही में इसे भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये Motorola Razr 60 Ultra हो सकता है, जिसे Razr 50 Ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: लैपटॉप को वॉइस कमांड से कैसे कंट्रोल करें, ऑन करके अपने दोस्तों को करें इंप्रेस

Motorola Razr 60 Ultra BIS लिस्टिंग पर आया नजर

हाल ही में एक फोन को BIS वेबसाइट पर देखा गया है, जहां इसे मॉडल नंबर XT2551 के साथ लिस्ट किया गया है, मॉडल नंबर से समझ आता है, कि ये Razr लाइनअप का Razr 60 Ultra वैरिएंट हो सकता है, क्योंकि पिछले साल Razr 50 Ultra को भी मॉडल नंबर XT2451 के साथ लॉन्च किया गया था, और ये सीरीज एक लाइनअप की नजर आ रही है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी फोन को इस साल के मध्य तक भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस फोन से संबंधित अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है, पर इसके फीचर्स को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं।

क्या उम्मीद कर सकते हैं?

खबरों के अनुसार इस फोन को पिछले वर्जन की तुलना में कुछ खास अपग्रेड्स के साथ पेश किया जा सकता है। एक बेहतर डिजाइन, मजबूती और बेहतर परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है। Razr 50 Ultra में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट को शामिल किया गया है, कंपनी इसे Sanpdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश कर सकती है।

हालांकि BIS से सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के बाद इस बात को उम्मीद की जा सकती है, कि जल्द ही हमें इसके फीचर्स से संबंधित जानकारी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: फ़ोन फॉर्मेट होने पर भी कॉन्टेक्ट्स डिलीट नहीं होंगे, बस करें ये काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

ImageMotorola Edge 70 Neo Geekbench लिस्टिंग पर दिखा, MediaTek की जगह मिली Snapdragon चिप

Motorola की Edge 70 सीरीज़ अब इतनी लंबी हो चुकी है कि इसके मॉडल गिनने में उलझन होने लगती है। पिछले दिसंबर में Edge 70 से शुरुआत हुई थी, और उसके बाद Fusion, Pro, Pro+ और Max तक कई मॉडल भारत आ चुके हैं। अब इसी कतार में Motorola Edge 70 Neo का नाम जुड़ने …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.