NPCI का नया नियम: अब UPI से कभी गलत खाते में ट्रांसफर नहीं होंगे पैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

New UPI Rule – UPI ट्रांजैक्शन के साथ जहां पेमेंट करने में काफी सुविधा हो गयी है, वहीँ इसमें ज़्यादातर लोगों के लिए बसे बड़ी टेंशन क्या है? जी हाँ! सही पकड़े हैं ! – “गलती से भी पैसे गलत अकाउंट में न चले जाएँ”। अब NPCI का नया नियम, इसी समस्या का समाधान बनकर आया है। अब ऐसा नहीं होगा कि पैसे आपको भेजने किसी और को थे और गलती से चले किसी और गए। NPCI ने एक नए नियम की घोषणा की है, जिससे अब किसी गलत खाते में पैसा ट्रांसफर होने की नौबत नहीं आएगी।

ये पढ़ें: Instagram Private Reels को डाउनलोड कैसे करें? जानिए 4 आसान तरीके

NPCI का नया नियम रोकेगा गलत ट्रांसैक्शन

कई बार ऐसा हो जाता है कि हम रकम ट्रांसफर करते समय जल्दी में किसी कॉन्टैक्ट की जगह, किसी और कॉन्टैक्ट को सेलेक्ट कर लेते हैं (खासकर अगर कॉन्टैक्ट लिस्ट में दो अलग अलग व्यक्तियों के नाम एक ही हों) और पैसे भेज देते हैं। अब NPCI का नया नियम (New UPI Rule) कहता है कि, जब आप UPI से किसी को पैसे भेजेंगे, तो आपको स्क्रीन पर ट्रांसैक्शन करते समय उस व्यक्ति के खाते का असली नाम दिखेगा, जो बैंक के रिकॉर्ड में लिखा है, यानि अगर अब कॉन्टैक्ट गलत चुन भी लिया हो, तो ट्रांसैक्शन के समय पर असली नाम देखकर आपको समझ आ जायेगा और आप वहीँ उसे रोक सकते हैं। इसका मतलब ये भी है कि फोन में सेव नाम नहीं, बल्कि आपको व्यक्ति का असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा, जिससे आप तुरंत पहचान सकेंगे कि पैसा सही जगह जा रहा है या नहीं।

कौन कौन से ट्रांसैक्शन पर लागू होगा ?

NPCI का नया नियम P2P यानि Peer to Peer (पर्सन टू पर्सन) और P2PM यानि Peer to Peer Merchant पर लागू होगा। तो अब आप चाहे किसी दोस्त को पैसे भेजें या किसी दुकानदार को, हर बार आपको अकाउंट होल्डर का असली नाम स्क्रीन पर भुगतान से पहले दिखाया जायेगा और इस कारण से अब पैसे गलत जगह जाने के मामले काफी कम होने के आसार हैं।

कब से लागू होगा ये नया नियम ?

NPCI का नया नियम 30 जून 2025 से लागू होगा। आप चाहे Google Pay, PhonePe से पेमेंट करें या Paytm, BHIM का इस्तेमाल करें, इस सभी पेमेंट ऐप्स को इस नियम को अपने ऐप्स में शामिल करने का आदेश मिला है।

ये पढ़ें: ऐसी 5 वेबसाइट्स जो Netflix का कंटेंट फ्री में दिखाती हैं

इसके बाद भी हुई गलती, तो क्या करें?

अगर फिर भी आपसे कोई गलती हो जाती है या गलती से आप स्क्रीन पर आ रहे नाम को नज़रअंदाज़ करके पैसे भेज देते हैं और पैसा गलत अकाउंट में चला जाता है, तो सबसे पहले सामने वाले से पैसे वापसी की रिक्वेस्ट करें। अगर वो व्यक्ति नहीं मानता, तो आप बैंक में शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद भी आपके मामले में सुनवाई नहीं हो रही तो, आप NPCI की हेल्पलाइन – 1800-120-1740 नंबर पर कॉल करें और शिकायत दर्ज करें।

कुल मिलाकर हम यही कहेंगे कि NPCI का नया नियम (New UPI Rule) अच्छा है और अगर आप कोई भी बड़ी रकम भेजते हैं, तो स्क्रीन पर जिसे भेज रहे हैं, उसका बैंकिंग नाम ज़रूर जांच लें और थोड़ा तस्सली से इस कार्य को पूरा करें। बाकी तो ये New UPI Rule आपके पैसों को गलत हाथों में जाने से बचाने का प्रयास कर ही रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

ImageUPI ट्रांजैक्शन फेल होने से परेशान? अब 15 सेकंड में मिलेगा सॉल्यूशन, NPCI का नया अपडेट

UPI यूजर्स की मौज होने वाली है, क्योंकि NPCI द्वारा नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिसके बाद यूजर्स को UPI भुगतान के समय ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके अतिरिक्त, यूजर्स की सबसे बड़ी दिक्कत खत्म हो जाएगी, जब पेमेंट फैल होने पर यूजर को इस बात की चिंता बनी रहती थी, कि पैसे …

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products