- One UI 7 स्टेबल वर्जन अगले साल लॉन्च होगा।
- इसके बीटा वर्जन को 2024 के आखिर तक पेश किया जा सकता है।
- कैमरा UI के साथ कुछ अन्य चीजों में भी होंगे बदलाव।
Samsung काफी समय से One UI 7 को लॉन्च करने के तैयारी में लगा हुआ था। हाल ही में कंपनी ने USA में हुए Samsung Developer Conference में इसकी घोषणा कर दी है। इसका स्टेबल वर्जन साल 2025 तक Samsung Galaxy S25 सीरीज में उपलब्ध हो सकता है, फ़िलहाल इसका बीटा वर्जन देखने को मिल सकता है, आगे One UI 7 फीचर्स बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।
ये पढ़ें: Amazon नवरात्री स्मार्टफोन ऑफर्स: इन फ्लैगशिप फ़ोन्स पर मिल रहा 63% तक डिस्काउंट
One UI 7 बीटा वर्जन जल्द हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट्स के अनुसार इसके स्टेबल वर्जन को अगले साल तक पेश किया जा सकता है, लेकिन उसके पहले इसकी अच्छे से टेस्टिंग करने के बाद कंपनी Samsung One UI 7 बीटा वर्जन को इस साल के आखिर तक पेश कर सकती है, जो Galaxy S24 सीरीज में देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, ये Galaxy S23 सीरीज, Galaxy Z Fold 6, और Galaxy Z Flip 6 में मिलने की उम्मीद भी की जा सकती है।
One UI 7 में होंगे ये बदलाव
One UI 7 को नए UX डिज़ाइन और शानदार AI फीचर्स के साथ पेश किया जायेगा। इसमें यूजर को अलग से एक नोटिफिकेशन शेड मिल सकता है। इसके कंट्रोल सेंटर को भी बदला गया है, जो लगभग iOS और HyperOS के समान लगता है।
इतना ही नहीं कंपनी ने ऐप आइकॉन में भी बदलाव किये हैं, होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ एक पॉपअप मिलता है जिससे ऐप्स को प्रेफरेंस के अनुसार सॉर्ट किया जा सकता है। ऊपर की तरफ बने बैटरी आइकॉन को भी रिडिजाइन किया गया है। कैमरा UI में भी बदलाव किये गए हैं।
इन सभी बदलाव के साथ एक बेहतरीन UI को पेश करना, जिसमें कोई बग न हो कंपनी के लिए थोड़ा चलैंजिंग हो सकता है, जिस वजह से One UI 7 स्टेबल अपडेट में थोड़ी देरी हो सकती है, हालाँकि बीटा वर्जन लॉन्च होने से हमें काफी चीजें समझ आ जाएगी।
ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale: Gaming Laptop पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।