आखिर क्यों ख़ास है OnePlus Open का नया Apex Edition ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने भारत में नया OnePlus Open Apex Edition लॉन्च कर दिया है। फ़ोन की कीमत 1,49,999 रुपए है और इसे नए और प्रीमियम कलर Crimson Shadow (मरून) में बाज़ार में उतारा गया है। ये फ़ोन कुछ समय पहले भारत में आये OnePlus के फोल्डेबल फ़ोन OnePlus Open का ही एक हाई – एन्ड वर्ज़न है, जिसका रंग और इसमें मिलने वाली अतिरिक्त सिक्योरिटी इसकी ख़ासियत हैं।

ये पढ़ें : OnePlus Nord 4 रिव्यु: एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन ?

OnePlus Open Apex Edition की कीमत और उपलब्धता

OnePlus Open Apex Edition में केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट उपलब्ध है, जिसमें 16GB की LPDDR5X की रैम और 1TB की UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। 1,49,999 रुपए की कीमत पर आप इस फ़ोन को OnePlus.in और Amazon.in से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। वहीँ OnePlus Experience Stores और अन्य ऑफलाइन रिटेलरों पर भी ये फ़ोन 10 अगस्त से उपलब्ध होगा।

इस फोल्डेबल फ़ोन को ऑनलाइन खरीदने पर ICICI कार्ड के साथ, आपको पूरे 20,000 रुपए की छूट मिलेगी। साथ ही कई बैंकों के कार्ड द्वारा आप इस पर नो – कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं। वही ऑफलाइन बाज़ार से Paper Finance के द्वारा इस पर 24 महीने तक का नो – कॉस्ट ईएमआई ऑफर है और कोई डिवाइस एक्सचेंज करने पर भी 8,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है। Jio पोस्टपेड यूज़र्स भी इस फ़ोन की खरीद पर रिचार्ज में 2,250 रुपए का लाभ उठा सकते हैं।

OnePlus Open Apex Edition

ये पढ़ें : भारत में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल फ़ोन

OnePlus Open के मुकाबले Apex Edition में क्या ख़ास है ?

  • OnePlus Open के काले रंग के वैरिएंट की ही तरह, फ़ोन में वीगन लैदर बैक मिलेगा।
  • इसका डिज़ाइन Hasselblad 503CW 60 Years Victor Red Edition से प्रेरणा लेकर बनाया गया है, जिसमें वीगन लेदर बैक के साथ डायमंड जैसी पैटर्न नज़र आता है।
  • फ़ोन में अलर्ट स्लाइडर पर वाइब्रेंट ऑरेंज (नारंगी) रंग है, साथ ही इस स्लाइडर से आप फ़ोन में VIP मोड को ऑन कर सकते हैं।

OnePlus Open Apex Edition में मिलेगी अलग से सुरक्षित स्टोरेज और VIP मोड

Apex Edition की ख़ासियत उसमें मिलने वाला “VIP” मोड है। इस फ़ोन के लिए दोबारा डिज़ाइन किए गए अलर्ट स्लाइडर के साथ आप फ़ोन में VIP mode को ऑन कर सकते हैं। इस मोड के एक्टिव होते ही फ़ोन के सभी कैमरे और माइक्रोफोन डिसएबल को जायेंगे, जिसके बाद फ़ोन की कोई भी आप आपकी बातें गलती से भी नहीं सुन सकती। आपने देखा होगा कि लगभग सभी ऐप्स सेटअप करते समय कैमरा और माइक्रोफोन को एक्सेस करने की परमिशन मांगती हैं और हम उन्हें दे भी देते हैं, ऐसे में VIP मोड एक अच्छा सिक्योरिटी फ़ीचर हो सकता है।

OnePlus Open Apex Edition

इसके अलावा इस फ़ोन में एक अलग और स्वतंत्र चिप भी है, जिसके साथ आपको फ़ोन की स्टोरेज से अलग थोड़ी और स्टोरेज मिलती है, जिसे कोई सॉफ्टवेयर रीड नहीं कर सकता। ऐसे में ये स्टोरेज कभी फ़ोन हैक हो जाने पर भी सुरक्षित रहेगी। इसमें आप अपने ज़रूरी डॉक्यूमेंट , निजी जानकारी , इत्यादि सुरक्षित रख सकते हैं। इन दोनों फ़ीचरों के साथ इस फ़ोन में गोपनीयता और सुरक्षा का ध्यान रखने की सबसे ज़्यादा कोशिश की गयी है।

इसके अलावा Apex Edition के बाकी सभी फीचर OnePlus Open के समान ही हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

ImageNothing Phone (2a) Plus vs OnePlus Nord 4: 30 ,000 के बजट में कौन देता है बेहतर परफॉरमेंस ?

Nothing Phone (2a) Plus हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। ये फ़ोन इसी वर्ष आये Phone (2a) का अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसमें उससे बेहतर चिपसेट, थोड़ा बेहतर कैमरा और बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग है। इसके कीमतें भी उसके मुकाबले में थोड़ी ज़्यादा हैं। Phone (2a) Plus ने भारतीय बाज़ार में 27,999 रुपए की कीमत पर …

ImageOnePlus 12 और OnePlus 12R 23 जनवरी को भारत में लॉन्च; टिकट बुक कर आप भी बन सकते हैं हिस्सा

OnePlus 12 भारत में और विश्व स्तर पर 23 जनवरी को लॉन्च होने वाला है, ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन इसी के साथ कंपनी नए OnePlus 12R को भी लॉन्च करने वाली है। ये आने वाले फ्लैगशिप फ़ोन का एक किफ़ायती वर्ज़न भी हो सकता है, जिसे कंपनी पिछले साल के Snapdragon 8 Gen …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.