पीएम किसान ट्रैक्टर योजना, मिलेगी 50% सब्सिडी, जानें इस बात में कितनी है सच्चाई?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं निकाली गई है, जिनमें खेती, जमीन, फसल, और ट्रैक्टर से संबंधित किसानों को कई लाभ मिले हैं। हाल ही में एक वेबसाइट की खबर वायरल हो रही है, जिसमें भारत सरकार द्वारा पीएम किसान ट्रैक्टर योजना का लाभ देने का दावा किया जा रहा है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: HyperAI के साथ Xiaomi के इन फोन्स में मिल रहे बेहतरीन AI फीचर्स, देखें रोलआउट प्लान

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना का दावा

दरअसल, एक वेबसाइट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जो एक सरकारी वेबसाइट की तरह नजर आ रही है, और उसमें भारत सरकार द्वारा पीएम किसान ट्रैक्टर योजना का लाभ देने का दावा किया जा रहा है।

वेबसाइट पर योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर की खरीदी पर 50% की सब्सिडी मिलने की बात कही गई है, जिससे किसानों में खुशी की लहर उठ चुकी है। हालांकि, अन्य किसी माध्यम से इस योजना से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आयी, इस पर कुछ लोगों को संदेह भी होने लगा।

PIB Fact Check ने खोली पोल

वेबसाइट की खबर वायरल होने पर PIB Fact Check द्वारा इस वेबसाइट की जांच की गई, जिसके बाद उन्होंने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क किया।

उन्होंने बताया, कि ये वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है, और और AgriGoI द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है, कि उनके द्वारा इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। इसी के साथ AgriGoI द्वारा भी इस तरह के फर्जीवाड़े से लोगों को सावधान रहने का आग्रह किया गया।

योजना वाले स्कैम से कैसे बचें?

जब भी आप इंटरनेट पर किसी योजना से संबंधित कुछ देखते हैं, तो उस पर पूर्ण रूप से भरोसा नहीं करें। सबसे पहले अलग अलग यूट्यूब चैनल्स पर उस योजना के बारे में सर्च करें। इसके बाद वो योजना जिस सरकारी डिपार्टमेंट के अंतर्गत आती है, उस डिपार्टमेंट में जाकर उस योजना के बारे में पता करें।

आप चाहें, तो सरकारी पोर्टल के माध्यम से भी उस योजना के बारे में पता कर सकते हैं। जब आपको तसल्ली हो जाएं, कि योजना सही है,तो सिर्फ सरकारी पोर्टल के माध्यम या उसके डिपार्टमेंट में जाकर ही उस योजना के लिए अप्लाई करें।

ये पढ़ें: Oppo F29 Pro 5G इस समय लेगा बाजार में एंट्री, स्पेसिफिकेशंस लीक हुए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Imageपीएम योजना के तहत मात्र 2% सालाना ब्याज पर लोन, मिलेगी 50% सब्सिडी, जानें पूरा माजरा क्या है?

भारत में कई प्रकार की PM yojana चल रही है, जिनके माध्यम से जनता तक अलग अलग लाभ पहुंचाएं जाएं थे हैं। हाल ही में एक संदेश लोगों के फोन पर भेजा जा रहा है, जिसमें पीएम योजना में मात्र 2% सालाना ब्याज पर लोन देने की बात कही जा रही है, और उसमें भी …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Discuss

Be the first to leave a comment.