realme 14 Pro Lite 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा क्लियर कैमरा के साथ इतनी कम कीमत में भारत में लॉन्च, मिल रहें धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में अपना अल्ट्रा क्लियर कैमरा वाला मिड रेंज फोन realme 14 Pro Lite लॉन्च कर दिया है, जिसे 2 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस फोन में शानदार AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है, आगे realme 14 Pro Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: बेस्ट सेल्फी कैमरा फोन्स अंडर 20000, आखिरी वाले में मिलेगा 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

realme 14 Pro Lite की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को Glass Gold और Glass Purple इन दो रंगों के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB+128GB: 21,999 रुपए
  • 8GB+256GB: 23,999 रुपए
realme 14 Pro Lite Colors

फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। ये 9 माह तक की नो कॉस्ट EMI पर भी उपलब्ध है।

realme 14 Pro Lite स्पेसिफिकेशंस

realme 14 Pro Lite features

इस फोन में 6.7 इंच का Pro-XDR AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, और AI आई प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 3D VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

फोन के बैक पैनल पर HYPERIMAGE+ के साथ 50 मेगापिक्सल (OIS) Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके साथ ही फ्रंट में आपको 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये 5,200mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है, और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे इसे मात्र 27 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

फोन में Next AI बंडल को शामिल किया गया है, जिसमें आपको कुछ खास AI फीचर्स मिलेंगे। इनमें AI Best Face, AI Ultra Clarity, AI Smart Removal और अन्य कई AI फीचर्स शामिल हैं।

ये पढ़ें: 10 हज़ार से कम में Snapdragon चिपसेट और 50MP कैमरा – इस फ़ोन ने बजट रेंज में मचाई हलचल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

realme 16T पहली नज़र में बहुत प्रभावी और आकर्षक लगता है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम दिखता है, बैटरी बहुत बड़ी है, और कागज़ पर इसकी बुनियादी फीचर लिस्ट भी काफी दमदार नज़र आती है। इसमें 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट, हर-जगह AI फीचर्स और ऐसा डिज़ाइन, जो काफी हद तक ज़्यादा प्रीमियम realme 16 …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

ImageMotorola Edge 60 Pro ने धांसू फीचर्स के साथ ली भारत में एंट्री, कीमत इतनी कम

आज Motorola ने भारत में अपना प्रीमियम फोन Motorola Edge 60 Pro लॉन्च कर दिया है। इसे Edge 50 Pro के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में मिड रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन 6.7 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और ये 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Discuss

Be the first to leave a comment.