realme 14x लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील, होगा 15000 से कम कीमत में पहला IP69 रेटेड फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme काफी समय से अपने realme 14x 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, ये पहला IP69 रेटिंग वाला फोन है, जिसे 15000 रुपए से कम कीमत में भारत में पेश किया जाने वाला है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर realme 14x लॉन्च की तारीख की जानकारी साझा की है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Moto G35 5G 10 हजार से कम कीमत में भारत में लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

realme 14x लॉन्च की तारीख ऑफिशियली रिवील

कंपनी ने इस फोन के लॉन्च की तारीख प्रेस रिलीज के माध्यम से आधिकारिक तौर पर साझा की है, जिसके अनुसार इस फोन को भारत में 18 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन के डिजाइन में बदलाव किए गए हैं, इस बार इसमें आपको चौकोर कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। फोन को Crystal Black, Golden Glow, और Jewel Red इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

realme 14x लॉन्च की तारीख
Oplus_131072

फोन के बैक पैनल पर डायमंड डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है, कि इस फोन की बिक्री लॉन्च के बाद ही 18 दिसंबर से शुरू हो जाएगी और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipakart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

अन्य लीक्स के अनुसार कंपनी इसे 6.67 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। फोन में 2 स्टोरेज ऑप्शंस दिए जा सकते हैं, जिनमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त फोन में 6000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी के अनुसार पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जाएगी। फिलहाल इससे अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही हमें इसके अन्य फीचर्स की जानकारी देखने को मिल सकती है।

ये पढ़ें: Poco M7 Pro 5G और Poco C75 5G स्पेसिफिकेशंस रिवील, 17 दिसंबर को होंगे लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageMotorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

मोटरोला ने आखिरकार फ्लिप फोन से आगे बढ़ते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल पेश कर दिया है। जनवरी में CES में झलक दिखाने के बाद अब Motorola Razr Fold की लगभग पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। कीमत भी कम नहीं है, ये फोन यूरोप में करीब €2,000 में उपलब्ध होगा और 13 अप्रैल से …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.