Redmi Note 10S होगा 13 मई को इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने अभी कुछ महीने पहले ही इंडियन मार्केट में अपनी सबसे लोकप्रिय रेडमी नोट 10 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत आपको Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 देखने को मिलते हैं। अब कंपनी इसी सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन रेडमी नोट 10S जल्द ही इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

कंपनी के सीईओ मनु कुमार जैन ने हाल ही में ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

ट्वीट की गई इमेज के अनुसार रेडमी नोट 108 इंडिया में 13 मई के दिन लांच किया जाएगा।

Redmi Note 10S के स्पेसिफिकेशन

Note 10s को मार्च महीने में ग्लोबल लॉन्च किया जा चुका है तो इस हिसाब से हमको डिवाइस की फीचर्स और प्राइस रेंज से जुड़ी जानकारी पहले ही मिल चुकी है। यहां देखने वाली बात सिर्फ यह होगी कि क्या कंपनी ग्लोबल वैरीअंट को ही इंडिया में उसी स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च करती है या नहीं।

टीज़ की गई इमेज मैं आपको फोन का बॉक्स दिखता है जिसके ऊपर आपको डिवाइस के सभी खास फीचर लिखें दिखाई देते हैं जैसे फोन में आपको MIUI 12.5 सॉफ्टवेयर, 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, सुपर डिस्प्ले, बेहतरीन ऑडियो और कुछ एक्स्ट्रा फीचर जैसे ब्लेजिंग फास्ट चार्जिंग और गेम ऑन भी लिखे दिखाई देते हैं।

रेडमी नोट 10 की ही तरह यहां पर सामने की तरफ आपको 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ मिलेगी। फोन में स्टीरियो स्पीकर, मीडियाटेक हेलिओ G95 चिपसेट, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के विकल्प के साथ 5000mh की बड़ी बैटरी भी दी जाएगी।

पीछे की तरफ आपको 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ तीन और सेंसर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का डेट एंड माइक्रो सेंसर भी मिलेगा तथा सामने की तरफ वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जाएगा।

Redmi Note 10 series go global - Note 10 Pro, Note 10, Note 10S and Note 10 5G

कंपनी ने ग्लोबल वैरीअंट को ग्रे वाइट और ब्लू कलर में लांच किया था तो उम्मीद है कि इंडिया में भी डिवाइस इन्हीं रंग के विकल्प के साथ पेश की जाएगी। कुछ अफवाहे ऐसी भी सामने आ रही है कि रेडमी नोट 10S के लांच इवेंट में ही आपको रेडमी वॉच भी देखने को मिल सकती है। रेडमी वॉच में आपको 1.4 इंच की डिस्प्ले के साथ लेटेस्ट हेल्थ ट्रैकिंग टीचर और 11 स्पोर्ट्स मोड जीपीएस, वाटर रेसिस्टेंट, स्लीप मॉनिटरिंग, क्लॉक, फ्लैशलाइट जैसे फीचर भी दिए जाएंगे।

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageRedmi Note 10 Ultra हो सकता है Dimensity 1100 चिपसेट के साथ 26 मई को लांच

अपने फ्लैगशिप लाइनअप की तरह लगता है Xiaomi अपने सब ब्रांड Redmi की काफी लोकप्रिय Note10 सीरीज में भी एक अल्ट्रा वैरीअंट पेश करने वाली है। क्योंकि हाल ही में सामने आई अफवाहें तो इसी तरफ इशारा करती हैं। फोन के कुछ पोस्टर और ऑनलइन लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस जल्द ही आपको मार्केट में …

ImageXiaomi करेगी 22 फरवरी को अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Xiaomi आगामी 22 फरवरी को इंडियन मार्किट में अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट को लांच करने वाली है। उम्मीद है की लांच इवेंट में किफायती कीमत पर पोर्टेबल ऑडियो डिवाइसों को पेश किया जायेगा। टीज़र में नज़र आ रहे ग्राफिक्स इस बात का संकेत देता है कि शाओमी एक वायरलेस स्पीकर और वायरलेस इयरफ़ोन को …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.