Samsung Z Fold 7 Ultra: कंपनी का नया प्रीमियम फोल्डेबल मचाएगा धमाल, टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपने आगामी फोल्डेबल फोन Samsung Z Fold 7 को लॉन्च करने वाला है। पहले भी फोन से संबंधित कई लीक्स सामने आए हैं, और अब कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीजर साझा कर दिया है। हालांकि, इस टीजर में हिंट देते हुए “Ultra” को मेंशन किया गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है, कि पहली बार कंपनी Samsung Z Fold 7 Ultra नाम से प्रीमियम फोल्डेबल को लॉन्च कर सकती है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung के इस फ्लैगशिप फोन पर कंपनी ने दे दिया हजारों का तगड़ा डिस्काउंट, ऑफर 14 जून तक ही उपलब्ध

Samsung Z Fold 7 Ultra टीजर

हाल ही में Samsung के लेटेस्ट प्रमोशनल मटेरियल से जानकारी सामने आयी है, जिसमें नए बुक स्टाइल फोल्डेबल Samsung Z Fold 7 Ultra को दिखाया गया है। टीजर में साझा किए गए वीडियो को देख कर समझ आ रहा है, कि ये फोन पिछले फोन्स के मुकाबले काफी पतला हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसके साइज से संबंधित जानकारी साझा नहीं की है।

Ultra टैग के साथ आने वाले फोल्डेबल में यूजर्स को सिर्फ स्लीक फॉर्म फैक्टर ही नहीं, बल्कि बेहतर कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है, जो सीधे vivo X Fold3 Pro जैसे फोन्स को टक्कर दे सकता है।

रिपोर्ट्स की माने, तो कंपनी इसके लिए चीन और कोरिया में लॉन्च हुए Fold Sepcial Edition के डिजाइन को फॉलो कर सकती है, जिसमें 8 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोन 200MP प्राइमरी कैमरा और 16GB RAM सपोर्ट के साथ आता है।

मिलेंगे शानदार AI फीचर्स

Samsung ने अपने इस नए फोल्डेबल फोन में AI फीचर्स को शामिल करने की बात भी कही है, टीजर में वॉइस कंट्रोल फंक्शंस के बारे में बताया गया है, जिससे यूजर्स अपने डेली टास्क को काफी आसानी से कर पाएंगे, और साथ ही मल्टी टास्किंग में भी ये बेहतर परफॉर्म करेगा। कंपनी के अनुसार फोन अनफोल्ड होने पर एक बड़े वर्कस्पेस या एंटरटेनमेंट हब में ट्रांसफॉर्म जो जायेगा, डिवाइस में Galaxy AI को शामिल किया जा रहा है।

अपेक्षित लॉन्च टाइमलाइन

हाल ही में फोन का टीजर सामने आया है, वहीं रिलायबल टिप्स्टर द्वारा Ice Universe द्वारा इसके लॉन्च से संबंधित जानकारी भी साझा की गई है, जिसके अनुसार Samsung Galaxy Fold 7 की लॉन्च टाइमलाइन पिछले साल के समान ही होगी। Fold 6 और Flip 6 को 10 जुलाई, 2024 को लॉन्च किया गया था, और आगामी सीरीज को भी साल 2025 में इसी तारीख पर या इसके आस पास लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: realme Narzo 80 Lite जल्द मचाएगा भारत में बवाल, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स रिवील

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 7 का टीज़र आया सामने: क्या इस बार Ultra वेरिएंट भी होगा लॉन्च?

Samsung की फ्लैगशिप फोल्डेबल सीरीज़ जल्दी ही दस्तक देने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Galaxy Z Fold 7 को टीज़ किया है और इसे “The Next Chapter of Ultra” बताया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार Samsung अपने फोल्डेबल फोनों में Galaxy Z Fold 7 Ultra को …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.