Spotify यूज़र्स को झटका! भारत में अब महंगा हुआ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, जानें नए रेट्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप Spotify पर म्यूज़िक सुनने के शौकीन हैं और Premium सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ज़रूरी है। दुनिया की सबसे पॉपुलर म्युज़िक स्ट्रीमिंग ऐप ने अपने प्लानों (Spotify Premium subscription plans) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने कहा है कि सितंबर 2025 से येSpotify Premium price hike दुनिया के कई देशों में लागू होगा और भारत भी इसी लिस्ट में शामिल है।

ये पढ़ें: FASTag Annual Pass: लॉन्च डेट, कीमत, कैसे खरीदें, कहां चलेगा और किसे मिलेगा फायदा – सब कुछ विस्तार से

भारत में पहले ही लागू हो चुकी हैं नई कीमतें

जहां बाकी देशों के लिए ये बदलाव सितंबर से होगा, भारत में ये बढ़ी हुई कीमतें अभी से लाइव हो चुकी हैं। Spotify की वेबसाइट पर अब सभी प्लानों के दाम बढ़ चुके हैं और आपको वहाँ Spotify Premium price hike नज़र आएगी। भारत में 2019 में लॉन्च होने के बाद ये पहला मौका है जब कंपनी ने अपने Premium सब्सक्रिप्शन की कीमतें बढ़ाई हैं।

Spotify Premium price hike

Spotify Premium price hike – क्यों बढ़ी कीमतें?

Spotify का कहना है कि वह बढ़ती लागतों का सामना कर रही है और अपने प्लेटफॉर्म में नए फीचर्स लाने के लिए निवेश भी बढ़ा रही है। यही कारण है कि South Asia, Middle East, Africa, Europe, Latin America और Asia-Pacific जैसे क्षेत्रों में यूज़र्स को इसका असर दिखेगा। प्रभावित यूज़र्स को ईमेल के ज़रिए नई कीमतें और तारीख की जानकारी दी जाएगी।

ये पढ़ें: 50MP फ्रंट कैमरा, 3 ZEISS सेंसर के साथ इस दिन लॉन्च होगा Vivo V60

Free वाले यूज़र्स को भी पहले लग चुका है झटका

आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में Spotify ने अपनी free tier service में भी कई बदलाव किए थे। कुछ फीचर्स जैसे ऑन-डिमांड प्लेबैक, स्किप्स की लिमिट और ऑडियो क्वालिटी, इन सभी फीचरों को paywall के पीछे डाल दिया गया था। इससे ये साफ हो गया था कि कंपनी अब ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र्स को पेड प्लान की तरफ ले जाना चाहती है।

बाज़ार में Spotify की प्रतियोगी ऐप्स कौन सी हैं?

भारत में पहले Gaana, Resso और Wynk जैसे कई म्यूज़िक ऐप थे, लेकिन या तो वो बंद हो चुके हैं या उनकी पकड़ काफी कमज़ोर हो गई है। अब Spotify की टक्कर में सिर्फ कुछ बड़े नाम शामिल हैं, जैसे:

  • YouTube Music
  • Apple Music
  • Amazon Music
  • JioSaavn
  • Hungama Music

Spotify Premium Plans New Price List (India)

अगर आप पहले से Premium यूज़र हैं, तो आने वाले हफ्तों में आपको एक ईमेल मिलेगा जिसमें बताया जाएगा कि आपके प्लान की नई कीमत कब से लागू होगी। और अगर आप अब तक फ्री प्लान का इस्तेमाल कर रहे थे, तो शायद अब समय है ये सोचने का कि क्या ये बढ़ी हुई कीमतें वाकई आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। नीचे आप Spotify के सभी प्लानों की कीमतें देख सकते हैं –

प्लान का नाम पुरानी कीमतें (₹)नयी कीमतें (₹)
Individual119139
Duo149179
Student5969
Family179229

ये पढ़ें: अगस्त 2025 में आने वाले स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageBlinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.