Sextortion Scam से बचाएगा WhatsApp का नया फीचर, ऐसे करेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp पर कई तरह के स्कैम चल रहे हैं, जिसमें सबसे खतरनाक Sextortion Scam है। इसकी वजह से लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है, लेकिन अब कंपनी ने इसकी गंभीरता को समझते हुए Whtsapp अपडेट के साथ एक नया फीचर शामिल करने वाला है, जिससे इस स्कैम से बचा जा सकता है। यदि आपको नहीं पता है, कि Sextortion Scam क्या है, और WhatsApp का नया फीचर कैसे इससे बचने में सहायता करेगा?, तो आगे हमनें इसके बारे में विस्तार से बताया है।

ये पढ़ें: एयर कूलर खरीदते समय ये गलती न करें, पूरी गर्मी पछताना पड़ेगा

Sextortion Scam क्या है?

ये एक ऐसा स्कैम है, जिसमें लोगों की गलत वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है, और उनसे पैसे ठगे जाते हैं। दरअसल, स्कैमर आपको किसी भी अनजान नंबर से WhatsApp परवीडियो कॉल करता है, और जब आप उस वीडियो कॉल को उठाते हैं, तो सामने किसी लड़की का वीडियो चल रहा होता है, जिसमें वो नग्न अवस्था में होती है।

ऐसे में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से स्कैमर्स इस वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लेते हैं, जिसमें आपका चेहरा भी नजर आ रहा होता है। फिर स्कैमर्स आपको ब्लैकमेल करना शुरू करते हैं, कि पैसे दो नहीं तो वीडियो को लीक कर देंगे। कई लोग इसका शिकार हो कर लाखों रुपया गंवा चुके हैं, और कई लोगों ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली है।

WhatsApp का नया फीचर Sextortion Scam से कैसे बचाएगा?

Whatsapp ने नए अपडेट के तहत अपने ऐप में वीडियो कॉल के लिए एक नया फीचर शामिल करने वाला है। इस फीचर की सहायता से अब Sextortion Scam से बचा जा सकता है। दरअसल, स्कैम वीडियो कॉल पर हमारा चेहरा दिखने की वजह से होता है, क्योंकि हमें पता नहीं होता है, कि वीडियो कॉल किसका आ रहा है, और हम बिना सोचे समझे उठा लेते हैं।

पहले वीडियो कॉल उठाते ही हमारा कैमरा ऑन हो जाता था। रिपोर्ट्स के अनुसार अब नए अपडेट के बाद वीडियो कॉल के दौरान हमारा कैमरा बंद रहेगा और बाद में हम उसे ऑन कर सकते हैं। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस फीचर का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन जल्द ही ये फीचर हमें WhatsApp पर “Turn off your video” या ऐसे ही किसी नाम से देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: realme P3 Ultra लूनार डिजाइन के साथ अंधेरे में चमकेगा, इस तारीख को काफी कम कीमत पर हो रहा है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageWhatsapp का ये फीचर देगा कई फायदें, ऐसे करेगा काम

Whatsapp यूजर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि कंपनी फिर एक बार अपने ऐप में यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आ रही है, जिसे जल्द ही ऐप में शामिल किया जा सकता है। इसे Whatsapp Status Resharing फीचर के नाम से पेश किया जा सकता है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

ImageWhatsapp का अनोखा फीचर, बिना अकाउंट और ऐप के होगी चैटिंग, ऐसे करेगा काम

Whatsapp अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर्स शामिल कर रहा है, और मैसेजिंग की सुविधा को यूजर्स के लिए और बेहतर बना रहा है। इसी के चलते ऐप में कई शानदार फीचर्स को शामिल की गया है, लेकिन अब जो फीचर आने वाला है, उसमें आपको Wahtsapp अकाउंट की ही जरूरत …

ImageInstagram का नया फीचर: अब पोस्ट के बाद भी comment बदल सकेंगे

Instagram ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जो रोज़ ऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अब यूज़र्स और क्रिएटर अपने पोस्ट किए गए कमेंट को एडिट कर सकते हैं, यानि अगर आपसे कोई typo हो गया या कुछ बदलना है, तो उसे बाद में ठीक किया जा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products