Google का नया ऑटो रीस्टार्ट फीचर: खुद रीस्टार्ट होगा फोन, चोरी करने के बाद भी कोई एक्सेस नहीं कर पायेगा आपका डाटा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google जल्दी ही Android स्मार्टफोनों के लिए एक ऑटो रीस्टार्ट फीचर रोल आउट कर रहा है, जिसमें अगर कोई भी स्मार्टफोन जो तीन दिनों तक अनलॉक नहीं होता, वो ऑटोमैटिकली रीस्टार्ट हो जायेगा। ये फीचर सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है और इससे आपके डिवाइस के चोरी हो जाने या खो जाने की स्थिति में, फोन का डाटा काफी हद तक सुरक्षित रहेगा और कोई अंजान व्यक्ति आपके डिवाइस का एक्सेस प्राप्त नहीं कर पायेगा। ये फीचर एंड्रॉइड फोन व टैबलेट के लिए है और धीरे धीरे ये अपडेट Google Play Services के ज़रिए आपके डिवाइसों तक आ जायेगा।

Google का ये नया फीचर Apple के ‘Inactivity Reboot’ फीचर जैसा ही है, जो हाल ही में iOS 18.1 के साथ रोल आउट किया गया है और इसमें भी अगर कोई iPhone 72 घंटों तक अनलॉक नहीं किया जाता, तो वो रीस्टार्ट हो जाता है और उसके बाद आपको उसमें पिन या पैटर्न डालकर उससे अनलॉक करना पड़ता है।

ये पढ़ें: Jio Vs Airtel: कौन दे रहा है JioStar सब्सक्रिप्शन के साथ बेहतर प्लान ?

एंड्रॉइड में कब तक मिलेगा ये ऑटो रीस्टार्ट फीचर ?

ये फीचर Google Play services v25.14 अपडेट के साथ आपके फोनों व टैबलेट में रोलआउट किया जायेगा, जिसकी शुरुआत सोमवार से हो चुकी है और ये सभी एंड्रॉइड डिवाइस यूज़र्स को आने वाले हफ्तों में मिलेगा।

ऑटो रीस्टार्ट फीचर

एंड्रॉइड डिवाइसों को कैसे सुरक्षित रखेगा ये Google का ऑटो रीस्टार्ट फीचर ?

  • Google के इस नए सुरक्षा फीचर के तहत अगर आपका फोन लगातार 3 दिन यानि 72 घंटे तक अनलॉक नहीं किया गया, तो वो अपने आप रीस्टार्ट हो जाएगा। जैसे ही आप फोन उठाएंगे, आपको फिर से अपना पासकोड या पैटर्न डालना होगा, तभी आप फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • ये ऑटो रीस्टार्ट फीचर, सुरक्षा की दृष्टि से ज़रूरी भी है, क्योंकि जब भी कोई स्मार्टफोन रीस्टार्ट होता है, तब उसका सारा डेटा एनक्रिप्टेड मोड में चला जाता है और फोन “Before First Unlock” (BFU) स्टेट में। ऐसे में आपका फोन फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से भी नहीं खुलेगा, इसके लिए आपको पैटर्न या पिन या पासकोड ही डालना पड़ेगा। इससे फोन और आपके पर्सनल डेटा को गैरकानूनी एक्सेस से बचाया जा सकता है।

ये पढ़ें: मैंने इस तरह फ्री में बनायीं ये सभी Ghibli images

  • जब आप फोन में पासवर्ड या पिन डालकर इसे अनलॉक करेंगे, तब फोन “After First Unlock” (AFU) मोड में चला जाता है और सारे बायोमेट्रिक फीचर उसके बाद ही काम करना शुरू करते हैं।
  • इस फीचर का लोगों ये फायदा मिलेगा, कि चोरी करने के बाद अक्सर लोग फोन को कुछ समय बंद रखते हैं, ऐसे में ये अपने आप 3 दिन बाद खुद रीस्टार्ट हो जाएगा और अंदर का सारा डेटा लॉक हो जाएगा। यानि चोरी होने की स्थिति में भी आपका पर्सनल डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

Google की यह पहल Android डिवाइसेज़ को और भी ज़्यादा सुरक्षित बनाने की बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

Imageफोन हर महीने लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन यूज़र्स का एक्साइटमेंट कहीं खो गया है?

कुछ सालों पहले तक, किसी भी स्मार्टफोन लॉन्च लॉन्च को लेकर लोग उत्साहित रहते थे। नया फोन आने वाला है, कुछ अलग देखने को मिलेगा, कोई ऐसा फीचर होगा जो लोगों को अपग्रेड करने पर मजबूर कर देगा। लेकिन आज हालात थोड़े बदल चुके हैं। कैलेंडर देखें तो लगता है जैसे हर महीने लगभग सभी …

ImageOnePlus का नया Turbo फोन – 9000mAh बैटरी और लम्बे गेमिंग सेशनों के लिए दमदार चिपसेट, इस समय होगा लॉन्च

OnePlus 15R के बाद अब OnePlus Turbo सीरीज़ की तरफ कदम बढ़ा रहा है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाली OnePlus Turbo सीरीज़ का फोकस पूरी तरह gaming-focused smartphones पर रहेगा। हाल ही में इस फोन की Geekbench लिस्टिंग भी सामने आयी है, जिससे ये साफ हो गया है कि ये फोन …

ImageReliance का CNAP फीचर क्या है और इससे यूज़र्स को क्या फायदा होगा?

अगर आपके फोन पर भी रोज़ अनजान नंबरों से कॉल आती हैं और आप झट से Truecaller खोलते हैं, तो अब राहत की खबर है। Reliance Jio ने भारत के कई सर्किल्स में CNAP (Caller Name Presentation) सर्विस शुरू कर दी है, जो कॉल करने वाले का असली और वेरीफाइड नाम सीधे आपकी फोन स्क्रीन …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

Discuss

Be the first to leave a comment.