Android से iPhone में कॉन्टैक्ट्स कैसे ट्रांसफर करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone का भारत में ज्यादा क्रेज होने की वजह से हर इंसान जीवन में एक बार iPhone खरीदना चाहता है, लेकिन iPhone खरीदने के बाद सबसे बड़ी समस्या Android फोन से iPhone में डेटा ट्रांसफर करने में आती है। ऐसे कई तरीके हैं, जिनसें डेटा तो ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन फोन के कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर नहीं हो पाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे, कि Android से iPhone में कॉन्टैक्ट्स कैसे ट्रांसफर करें? आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: IRCTC का पासवर्ड कैसे रिसेट करें?

Android से iPhone में कॉन्टैक्ट्स कैसे ट्रांसफर करें?

यदि आपने नया iPhone लिया है, और आप सभी कॉन्टैक्ट्स को अपने नए iPhone में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो इसके कई तरीके हैं, उनमें से हमनें नीचे चार सबसे आसान तरीकें बताए हैं।

ऐप की सहायता से iPhone में कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर करने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले अपने Android फोन में Play Store ओपन करें, और Move to iOSऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप ओपन करने पर एक पॉपअप खुलेगा, यहां “Agree” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब टर्म्स एंड कंडीशंस को एक्सेप्ट करने के लिए फिर से “Agree” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां “Automatically Send” के ऑप्शन पर क्लिक करें, फिर लोकेशन एक्सेस देने के लिए “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Settings” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और फिर सेटिंग्स में आने के बाद “Location Services” के सामने बने टॉगल बटन को ऑन करे।
  • वापस ऐप में आएं और “Find Your Code” के लिए “Continue” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना iPhone सेटअप करते समय “Move Data From Android” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • एक 6 डिजिट कोड दिखेगा, उसे अपने Android के ऐप में डालें, इतना करने पर आप कॉन्टेक्ट और बाकी अन्य डेटा आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।

Google account की सहायता से कॉन्टेक्ट कैसे ट्रांसफर करें

  • इसके लिए कॉन्टैक्ट्स आपके Google account पर सेव होना चाहिए।
  • अब अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां “Mail” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और अपने उसी Google account से लॉगिन करें, जिस पर कॉन्टैक्ट्स अपलोड हैं।
  • Google account iphone में लॉगिन करने पर आपके सभी कॉन्टैक्ट्स iPhone में दिखने लगेंगे।

VCF फाईल की सहायता से Android से iPhone में कॉन्टैक्ट्स कैसे ट्रांसफर करें

  • इसके लिए सबसे पहले फोन के “Contacts” ऐप में जाएं।
    यहां तीन डॉट्स की सहायता से कॉन्टैक्ट्स की सेटिंग्स को ओपन करें, सभी फोन में इसका तरीका अलग हो सकता है, Realme में इसके लिए “Organise” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब “Export” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर सभी कॉन्टैक्ट्स का बैकअप एक VCF फाईल के रूप में आपके फोन के फाईल मैनेजर में सेव हो जायेगा।
  • अब उस VCF फाईल को ईमेल या किसी भी अन्य टूल की सहायता से iPhone में ट्रांसफर करें।
  • फाईल पर क्लिक करने पर आपके सभी कॉन्टैक्ट्स iPhone में ट्रांसफर हो जाएंगे।

SIM की सहायता से कॉन्टैक्ट्स कैसे ट्रांसफर करें

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के “Contacts” ऐप में जाएं।
  • यहां सभी कॉन्टैक्ट्स को सिलेक्ट करें, और अपनी सिम में मूव करें।
  • अब उस सिम को अपने iPhone में लगाएं, और सिम से कॉन्टैक्ट्स को फोन में इंपोर्ट करें।
  • इतना करने पर आपके iPhone में सभी कॉन्टैक्ट्स ट्रांसफर हो जायेंगे।

ये पढ़े: Find My device सेटअप कैसे करें: जानें उपयोग का तरीका, फ़ोन गुम होने पर काम आएगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imageएक एंड्रॉइड से दूसरे एंड्रॉइड फोन में डेटा ट्रांसफर कैसे करें?

जब भी हम नया फ़ोन लेते हैं, तो सबसे ज्यादा परेशानी पुराने फ़ोन से नए फ़ोन में डाटा ट्रांसफर करने में आती है। यदि आपने भी नया एंड्राइड फ़ोन लिया है, और आपको डाटा ट्रांसफर करने में परेशानी आ रही हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े। इस लेख में हमनें बताया है कि एक …

ImageAndroid से iOS या iOS से Android WhatsApp डाटा कैसे ट्रांसफर करें

Android से iOS आधारित फ़ोन में अपग्रेड करना बड़ा मुश्किल काम होता है और उसका कारण होता है, Android से iOS डिवाइस में डाटा/ फाइल ट्रांसफर करना। लेकिन Android से iOS हो या iOS से Android, इनमें WhatsApp डाटा ट्रांसफर करना और भी मुश्किल होता है। अब इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए Apple …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

Discuss

Be the first to leave a comment.