OPPO का ये फोन 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ मचाएगा बवाल, लीक्स आएं सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO जल्द ही अपनी OPPO Find X9 सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। सिरीज़ से संबंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में OPPO Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस की जानकारी एक चीनी टिप्स्टर द्वारा साझा की गई है। आगे इस फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाईमलाईन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: War 2 से पहले देखें Hrithik और Junior NTR की ये धांसू फिल्में

OPPO Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस

OPPO Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस

हाल ही में चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से OPP Find X9 Pro स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा की गई है। जानकारी के अनुसार इस फोन में हमें 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 2.5D कर्व्ड ग्लास और R एंगल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें LIPO पैकेजिंग तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, इसमें हमें अल्ट्रा सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर ऊपर की तरफ कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें हमें 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 200MP का Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है।

फोन आगामी MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। फोन की बैटरी रेंज 7000mAh से शुरू हो सकती है, और अधिकतम 7,500mAh बैटरी की उम्मीद की जा सकती है, और ये 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। बैक पैनल पर हमें फाइबर ग्लास देखने को मिल सकता है।

लॉन्च टाईमलाईन

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को चीन में इस साल अक्टूबर महीने के आस पास लॉन्च किया जा सकता है, उसके बाद भारत में फोन की एंट्री हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इससे संबंधित जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जल्दी ही कंपनी इसके फीचर्स या लॉन्च से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: Lava ने इस फोन में दे दिया 50MP AI कैमरा, कीमत 10 हजार से भी कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageOppo Find X9 Series लॉन्च: 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ आया Oppo का अब तक का सबसे दमदार फोन

Oppo ने आखिरकार अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज़ में Oppo Find X9 और Find X9 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने सिर्फ डिज़ाइन या डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि AI imaging tools, Hasselblad कैमरा ट्यूनिंग और Dimensity 9500 चिपसेट जैसे फीचरों के साथ Find X9 सीरीज़ को एक नए स्तर पर …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products