Poco M7 Plus Launch: सबसे बड़ी बैटरी और डिस्प्ले वाला फोन, क्या ये आपके लिए सही है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने भारत में अपना M-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Poco M7 Plus पेश कर दिया है। इस किफायती फोन के कई स्पेसिफिकेशन देखकर पहली नज़र में यही लगता है कि ये फोन पावर यूज़र्स के लिए बना है। Poco M7 Plus specifications और डिज़ाइन दोनों ही इसे best big battery phone under 15000 की लिस्ट में शुमार कर देते हैं। आइये इसके फीचरों व कीमतों के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: vivo V60 भारत में लॉन्च: 5000 निट्स ब्राइटनेस, ZEISS कैमरा के साथ ये फोन मचाएगा धमाल

Poco M7 Plus स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.9-इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही ये Gorilla Glass 3 द्वारा सुरक्षित भी है और 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे कंटेंट देखने और गेमिंग के लिए बेहतरीन बनाते हैं। ये स्क्रीन इस सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन है, जो binge-watchers के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। हालांकि अगर ये AMOLED पैनल के साथ आती, तो और भी बेहतर होता।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB तक रैम (साथ में 8GB वर्चुअल रैम) और 128GB तक की स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन Android 15 आधारित HyperOS पर चलता है, और कंपनी ने इस पर 2 OS अपडेट व 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

अब बात करें फोटोग्राफी की, तो इसमें 50MP का प्राइमरी और एक सेकेंडरी रियर कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए केवल 8MP का फ्रंट कैमरा आपको यहां मिल रहा है। लेकिन AI Eraser और AI Sky जैसे फीचरों के साथ आपको फोटो एडिटिंग और क्रिएटिव शॉट्स में कुछ मदद मिल सकती है।

बैटरी इसकी सबसे बड़ी USP है – 7000mAh की क्षमता के साथ ये 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 144 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 27 घंटे सोशल मीडिया और 24 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग चला सकती है।

ये पढ़ें: Oppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – भारत में कौन सा मिड-रेंज फ्लैगशिप आपके लिए बेहतर?

कीमतें (Poco M7 Plus price in India)

Poco M7 Plus price in India की बात की जाए तो, इसकी शुरुआती कीमत ₹13,999 (6GB+128GB) है, जबकि 8GB+128GB मॉडल ₹14,999 में मिलेगा। लॉन्च ऑफर में बैंक डिस्काउंट के साथ इसे ₹12,999 में खरीदा जा सकता है।

किनके लिए है बेस्ट?
अगर आप दिनभर फोन पर कंटेंट देखते हैं, गेम खेलते हैं, या बार-बार चार्जिंग से परेशान हैं, तो M7 Plus आपके लिए अच्छा विकल्प है। बड़े स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ की वजह से ये स्टूडेंट्स, ट्रैवलर्स और किफायती दाम में गेमिंग फोन ढूंढने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

मेरी राय: इस प्राइस रेंज में Poco M7 Plus का डिस्प्ले भले ही सबसे बड़ा है, लेकिन AMOLED डिस्प्ले की कमी थोड़ी खाल सकती है। हालांकि ये नया चिप और बैटरी कॉम्बिनेशन इसे 2025 के किफायती स्मार्टफोन्स में एक दमदार दावेदार ज़रूर बनाते हैं। हां, कैमरा क्वालिटी फ्लैगशिप लेवल की नहीं है, लेकिन इस बजट के अनुसार सही है और इन कमियों को बाकी फीचर काफी हद तक बैलेंस कर देते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAI ने बढ़ाई स्मार्टफोन खरीदारों की टेंशन, अब सस्ते 5G फोन मिलना हो सकता है मुश्किल

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और कीमतें देखकर बार-बार रुक जा रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। पिछले कुछ महीनों में भारत में कई फोन चुपचाप महंगे हुए हैं। Samsung, Vivo, Oppo, Realme, Xiaomi, Nothing, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स ने अलग-अलग मॉडलों की कीमतें बढ़ाई हैं। कई फोन्स पर …

Image₹10 हजार में Poco के नए फोन लॉन्च – C81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Poco ने दो नए विकल्प पेश कर दिए हैं – Poco C81 और Poco C81x। पहली नज़र में दोनों फोन एक जैसे लगते हैं, लेकिन इस्तेमाल के दौरान फर्क साफ दिखता है, खासकर डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर में। इस बार कंपनी ने सीधा फोकस उन चीज़ों पर किया है …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageiQOO Z11x 5G रिव्यू: ₹20,000 में असली बैटरी किंग? 7200mAh वाला ये फोन सबको पीछे छोड़ देगा

iQOO Z11x ₹20,000 के अंदर आने वाले सबसे फीचर-पैक्ड मिड-रेंज स्मार्टफोनों में से एक है। इसमें बड़ा 120Hz डिस्प्ले है, ऐसा ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है जो आराम से 60fps BGMI गेमिंग संभाल सकता है, हाई-रिज़ॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है, जो उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो दिन में दो बार …

ImageOnePlus Nord CE6 Review: बैटरी और डिस्प्ले में दम, लेकिन ये बड़ी कमी पड़ सकती है भारी

Nord CE लाइनअप आमतौर पर परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और सॉफ्टवेयर के बीच संतुलन बनाने पर फोकस करता आया है, और इसकी कीमतें भी मुख्य Nord सीरीज़ से थोड़ी कम रखी जाती हैं। Nord CE5 ने यह फॉर्मूला काफी हद तक सही निभाया था, उसमें एक बेहतर और सक्षम Dimensity चिपसेट, ठीक-ठाक कैमरे और उम्मीद से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products