Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Galaxy Z Fold 4: कौन सा फ़ोन देगा बेहतरीन फोल्डेबल का अनुभव?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपने नए फोल्डेबल Galaxy Z Fold 5 के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाज़ार में सबसे आगे रहना चाहता है, लेकिन यहां इसका मुकाबला खुद इसी के पिछले साल आये फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold 4 से है, जिसमें पिछले साल कई बेहतरीन अपग्रेड नज़र आये थे। हालांकि इस बार कंपनी ने इतने ज़्यादा अपग्रेड नहीं दिए हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि आपको Fold 5 में Fold 4 के मुकाबले कुछ भी बेहतर नहीं मिल रहा है। आइये आपको बताते हैं कि Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Galaxy Z Fold 4 में क्या अंतर हैं ?

Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Galaxy Z Fold 4: कीमतें

Samsung Galaxy Z Fold 5 की शुरूआती कीमत $1,799 (लगभग 1,47,000 रुपए) है और पिछले साल Galaxy Z Fold 4 की शुरूआती कीमत भी $1,799 ही थी। हालांकि इस बार कंपनी ने इसके हाई-एन्ड 1TB स्टोरेज मॉडल को थोड़ा सस्ता किया है। जहां Fold 4 का 1TB मॉडल $2249.98 में लॉन्च हुआ था, वहीँ Fold 5 का 1TB मॉडल $2,159 में पेश किया गया है।

भारत में Galaxy Z Fold 5 vs Galaxy Z Fold 4 की कीमतें:  

Galaxy Z Fold 5

  • 12GB+256GB – 1,54,999 रुपए
  • 12GB+512GB – 1,64,999 रुपए
  • 12GB+1TB – 1,84,999 रुपए

Galaxy Z Fold 4

  • 12GB+256GB – 1,54,999 रुपए
  • 12GB+512GB – 1,64,999 रुपए
  • 12GB+1TB – 1,84,999 रुपए

Samsung Galaxy Z Fold 5 vs. Z Fold 4: डिज़ाइन

सैमसंग के इस पांचवीं जनरेशन के फोल्डेबल फ़ोन की सबसे ख़ास बात ये है कि अब ये अब पूरी तरह से बंद हो जाता है। फोन को फोल्ड करने पर Fold 4 के हिंज डिज़ाइन में थोड़ी जगह या गैप रहता है, लेकिन Fold 5 में ये खाली जगह या गैप नहीं आता और ये पूरी तरह से बंद होने के कारण, थोड़ा और पतला भी लगता है। साथ ही इस गैप के ख़त्म हो जाने से इसमें कोई गंदगी या धूल भी इकट्ठी नहीं होती।

हालांकि इसके अलावा दोनों फोल्डेबल फोनों में ज़्यादा अंतर नहीं है। दोनों में आर्मर एल्यूमिनियम से बना फ्रेम हैं और रियर पैनल पर दोनों में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। साथ ही दोनों IPX8 सर्टिफिकेशन के साथ वॉटर रेज़िस्टेंट भी हैं। इसके अलावा रियर पैनल और भी दोनों में तीन कैमरे हैं जो एक पिल शेप के मॉड्यूल में फिट हैं। हालांकि इस बार फ़्लैश लाइट की जगह बदल गयी है।

कुल मिलाकर, डिज़ाइन में ज़्यादा अंतर नहीं है, लेकिन इस बार कंपनी ने Galaxy Z Fold 4 के मुकाबले Galaxy Z Fold 5 में निश्चित रूप से हिन्ज के कारण आने वाले उस गैप को ख़त्म किया है। साथ ही रियर पैनल और कवर डिस्प्ले पर Fold 4 में आने वाले गोरिल्ला ग्लास विक्टस + को इस बार Fold 5 में विक्टस 2 से बदल दिया गया है, जो थोड़ा और बेहतर है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 vs. Z Fold 4: डिस्प्ले

सैमसंग की बाहरी डिस्प्ले काफी पतली है, जिसके कारण ये फ़ोन देखने में बहुत लम्बे लगते हैं। Fold 4 की ही तरह, Fold 5 में भी बाहरी डिस्प्ले पतली और लम्बी है, लेकिन पिछले जनरेशन के डिस्प्ले के मुकाबले ये थोड़ी बेहतर है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 23.1:9 है। डिस्प्ले को लेकर यहां कुछ ख़ास बदलाव नहीं है। इन दोनों स्मार्टफोनों में अंदर 7.6 इंच की इनफिनिटी फ्लेक्स AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 2176×1812 रेज़ॉल्यूशन, 1-120Hz अडैप्टिव रिफ़्रेश रेट, और HDR10+ सपोर्ट मिलते हैं।

इसके अलावा Fold 4 और Fold 5 दोनों में 6.2 इंच के AMOLED पैनल है, और ये भी फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ मौजूद हैं। हालाँकि दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी है, लेकिन Fold 5 में कवर डिस्प्ले में वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट है, जबकि पिछली जनरेशन के फोल्डेबल में आप रिफ़्रेश रेट को कुछ लेवेलों के साथ ही एडजस्ट कर सकते हैं।

हालांकि ब्राइटनेस को लेकर इन दोनों स्मार्टफोनों में काफी अंतर है। जहां Z Fold 4 में केवल 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, वहीँ इस बार Fold 5 में ब्राइटनेस 1750 निट्स तक पहुंचती है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 vs. Z Fold 4: कैमरा

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Fold 4 सेटअप में कोई भी अंतर नहीं है। दोनों में तीन रियर कैमरे मौजूद हैं, जिनमें 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आने वाला 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा इन दोनों में सेल्फी के लिए आपको दो कैमरे मिलते हैं और में भी कोई अंतर नहीं है। पिछली बार की ही तरह, इस बार Fold 5 में भी मेन स्क्रीन पर 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है और बाहरी डिस्प्ले पर 10MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

हालांकि हार्डवेयर में बदलाव नहीं है, लेकिन कैमरा सॉफ़्टवेयर में कंपनी ने काफी अपग्रेड दिए हैं। यहां तस्वीरों में रंगों और डिटेल को बेहतर करने के लिए (ख़ासतौर से लो-लाइट फोटोग्राफी में) AI आधारित इमेज सिग्नल प्रोसेसिंग (ISP) अल्गोरिथम का इस्तेमाल किया गया है, जो लो-लाइट में नॉइज़ को भी कम करती है।

चाहे यहां बदलाव ज़्यादा नहीं है, लेकिन दोनों कैमरों से आप काफी अच्छी फोटो ले सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5 vs. Z Fold 4: परफॉरमेंस

परफॉरमेंस के मामले में आपको यहां थोड़ा अन्तर ज़रूर नज़र आएगा, क्योंकि Galaxy Z Fold 5 में Qualcomm का नवीनतम फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 मौजूद हिअ। वहीँ पिछले जनरेशन के फोल्डेबल फ़ोन में Snapdragon 8+ Gen 1 है। Fold 5 का प्रोसेसर थोड़ा ज़्यादा तेज़ और कुशल है। साथ ही इसमें GPU का भी पहले के मुकाबले बेहतर परफॉरमेंस है। इस नए चिपसेट के साथ Fold 5 में आपको थोड़ी बेहतर परफॉरमेंस तो मिलेगी।

इसके अलावा दोनों में भले ही 1TB तक की स्टोरेज है, लेकिन Fold 4 में ये UFS 3.1 है और नया Fold 5 में UFS 4.0 स्टोरेज है, जो 3.1 की तुलना में तेज़ है और बेहतर परफॉरमेंस देती है।

सॉफ़्टवेयर में भी, Z Fold 5 Android 13 के साथ आता है और फिलहाल ये सैमसंग के OneUI इंटरफ़ेस के नवीनतम वर्ज़न पर चल रहा है। इस इंटरफ़ेस को कंपनी ने इस बड़ी स्क्रीन के अनुसार ही डिज़ाइन किया है, जिसमें कई नए फ़ीचर और कई कस्टमाइज़ेशन के विकल्प हैं। हालांकि Fold 4 में भी आपको ये फ़ीचर नए अपडेट के साथ मिल जायेंगे।

Samsung Galaxy Z Fold 5 vs. Z Fold 4: बैटरी

दोनों स्मार्टफोनों में बैटरी कोई लेकर कुछ भी नहीं बदला गया है। Fold 5 में भी पिछली बार की ही तरह 4400mAh की बैटरी मौजूद है और इसमें भी वही 25W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सुप्पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें आपको दिया गया है। यहां लोगों को थोड़ी निराशा ज़रूर हो सकती है, क्योंकि न तो बैटरी बढ़ाई गयी है, और ना ही सैमसंग काफी समय से चार्जिंग स्पीड को बढ़ा रहा है।

हालांकि Z Fold 5 का प्रोसेसर थोड़ा ज़्यादा पावर एफिशिएंट है, तो बैटरी इस चिपसेट के साथ थोड़ा ज़्यादा लम्बा चल सकती है, इसके अलावा बैटरी को लेकर कोई अपग्रेड नहीं है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 vs. Z Fold 4: दोनों में कौन सा बेहतर है ?

इसमें कोई शक नहीं है कि नए Galaxy Z Fold 5 ने फोल्डेबल बाज़ार में Z Fold 4 को पछाड़ दिया है। कंपनी ने इस नए फ़ोन के हिन्ज डिज़ाइन पर काफी काम किया है और आखिरकार जो गैप लोगों को पसंद नहीं आ रहा था अब उसे हटा दिया गया है। इसके अलावा चिपसेट और कैमरा सॉफ्टवेयर को पहले से सुधारकर, फ़ोन की परफॉरमेंस भी बेहतर की गयी है। सुरक्षा के मामले में भी ये गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ आगे है।

लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि Z Fold 4 एक अच्छा फोल्डेबल नहीं है। अगर Fold 5 के बाद देखें तो, यही फ़ोन सबसे बेहतर फोल्डेबल फ़ोन है। इस समय भारत में इन दोनों की कीमतें बिल्कुल बराबर हैं, तो ऐसे में Fold 5 लेना बेहतर है, लेकिन अगर आप थोड़े कम पैसों में एक बेहतरीन फोल्डेबल फ़ोन चाहते हैं, तो Fold 4 के सेल में आने का थोड़ा इंतज़ार करना होगा। हालांकि, अगर एक बेस्ट फोल्डेबल फ़ोन का अनुभव आपके लिए कीमत से ज़्यादा महत्वपूर्ण है, तो Z Fold 5 आपके लिए सबसे बेहतर है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageमनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid …

Imageजानें पुराने Galaxy Fold के मुकाबले कितना अलग है नया Galaxy Z Fold 4

Samsung ने Galaxy Unpacked event में नए फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold 4 को लॉन्च कर दिया है। फ़ोन में आपको पिछले साल के Galaxy Z Fold 3 के मुकाबले कई अपग्रेड या सुधार देखने को मिलेंगे। Samsung का ये चौथा फोल्डेबल प्रीमियम स्मार्टफोन है और अगर हम Samsung के फोल्डेबल फोनों के सफर के …

Imageअगर इस बार दूर हुईं ये कमियाँ, तो बेस्ट फोल्डेबल फ़ोन होंगे Samsung Galaxy Fold 5 और Flip 5

अभी तक केवल अफवाहें थीं, लेकिन अब Samsung ने ये घोषणा कर दी है कि इस बार नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 5 व Flip 5 अगस्त में हैं, बल्कि जुलाई में लॉन्च किये जायेंगे। कंपनी ने इस बार लॉन्च के समय और तारीख़ दोनों को बदल दिया है। हर बार अगस्त में …

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

ImageGalaxy Z Fold 8 (Wide) पहली बार हाथ में दिखा, Samsung बदल सकता है Fold का डिजाइन

Samsung Fold phones को लेकर एक शिकायत लंबे समय से रही है कि बंद होने पर वो पतले लगते हैं और खुलने पर स्क्रीन हर काम के लिए उतनी नेचुरल नहीं लगती। अब Galaxy Z Fold 8 (जिसे पहले Wide का नाम दिया जा रहा था) की नई लीक इसी कमी को ठीक करने की …

Discuss

Be the first to leave a comment.