7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ रहा है Tecno Pova 2 इंडिया में, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

 ट्रांजिशन होल्डिंग्स के मालिकाना हक वाली Tecno कंपनी जल्द भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। कंपनी जल्द ही इंडिया में अपने सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन को लांच करने वाली है। ट्रांजिशन होल्डिंग्स इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने ट्वीट करते हुए एक टीजर इमेज को शेयर किया है और लिखा है कि कंपनी 7000mAh बैटरी वाला एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है।

टीज़र इमेज में हैंडसेट की एक झलक भी दिखाई गई है जिससे पुष्टि होती है कि यह वास्तव में पोवा 2 है, जो भारतीय बाजार की ओर बढ़ रहा है। Tecno Pova 2 है जो फिलीपींस में में पहले ही लॉन्च हो चुका है तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Tecno Pova 2 के फीचर

Pova 2 में आपको 6.9-इंच की डॉट-नौच डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर क्वैड कोर MeditaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। कीमत के हिसाब से पीछे की तरफ आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर 2MP के मैक्रो और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ 2MP का AI लेंस भी क्वैड LED फ़्लैश के साथ दिया गया है।

इसके अलावा आपको सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड 11 आधारित HiOS 7.6′ स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

Tecno Pova 2 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Tecno Pova 2
डिस्प्ले 6.9-इंच, 1600x720p गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर MeditaTek Helio G85
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP + 2MP + 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 7000mAh; 10W चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित HiOS 7.5
फिंगरप्रिंट सेंसर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
अन्य ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB

Related Articles

ImageGalaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

Galaxy S26 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे Samsung यूज़र्स के लिए बड़ी अपडेट है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में Galaxy S26 प्री-रिज़र्व शुरू कर दिया है। यानी 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं — वो भी सिर्फ ₹999 में। Samsung ने आधिकारिक …

ImageRedmi और Realme को पीछे छोड़, 7000mAh बैटरी के साथ किफायती दामों में नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है ये ब्रैंड

Tecno बहुत जल्दी भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है। ये स्मार्टफोन Tecno Pova 3 है, जिसे ऑनलाइन टीज़ भी किया गया है। इस स्मार्टफोन को Amazon India वेबसाइट पर देखा गया है जहां कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी बनायी है और साथ ही इस लैंडिंग पेज से फ़ोन के कुछ …

ImageTecno Pova 4 भारत में Helio G99 और 6000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Transsion Holdings ब्रैंड Tecno ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pova 4 लॉन्च कर दिया है। ये एक 4G स्मार्टफोन है जो भारत में 12,000 रूपए से कम में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में Helio G99 चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फ़ीचर शामिल होंगी। भारत में इसकी सेल 13 दिसंबर से …

ImageOnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus ने अप्रैल 2025 में OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अगले मॉडल OnePlus 15T पर काम कर रही है। ताज़ा लीक के मुताबिक, आने वाला OnePlus 15T बैटरी और डिस्प्ले के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इस …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.