क्या Apple iPhone 17 Air के साथ डिज़ाइन में करने जा रहा है बड़ा बदलाव, जानिये इस लीक हुई फोटो के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple की iPhone 17 सीरीज़ हर साल सितम्बर में लॉन्च होती है, लेकिन इस बार लोग एक ख़ास कारण से, बहुत बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं। ये ख़ास कारण है- iPhone 17 Air। इस फ़ोन की चर्चा काफी समय से इंटरनेट पर जारी है और इसकी ख़ास बात ये हैं कि ये बेहद स्लिम होगा और Samsung द्वारा टीज़ हुए Galaxy S25 Edge को कड़ी टक्कर देगा। हाल ही में एक टिपस्टर ने iPhone 17 Air के रियर पैनल के फोटो को शेयर किया है, जिसके साथ फ़ोन के डिज़ाइन में एक बड़ा बदलाव दिख रहा है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (3) में मिलेगा Pixel फोनों जैसा कैमरा और Pokémon Edition, क्या ये होगा सबसे अनोखा ?

इस फ़ोन के इतने लीक और अफवाहों के बीच, हाल ही में टिपस्टर Majin Bu ने अपने X account पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दो iPhones के रियर पैनल दिख रहे हैं। इनमें अब तक iPhones में आये कैमरा मॉड्यूल, जो कि iPhone की पहचान का एक बड़ा हिस्सा है, बदल हुआ नज़र आ रहा है। ये कैमरा मॉड्यूल आयातकार यानि रेक्टेंगल आकार में है या कहें कि एक स्ट्रिप जैसा है, जिसमें केवल एक ही रियर कैमरा कटआउट दिख रहा है।

iPhone 17 Air leak back cover

उनके द्वारा शेयर की गयी ये फोटो काफी धुंधली है, और उन्होंने इस पर लिखा है, iPhone 17, लेकिन इस फोटो को iPhone 17 Air का बैक कवर माना जा रहा है। दरअसल, इसमें एक ही रियर कैमरा है, जबकि iPhone के बेस मॉडलों में काफी समय से ड्यूल रियर सेंसर आते हैं और आसार हैं कि iPhone 17 सीरीज़ में भी ऐसा ही होगा। ये सिंगल कैमरा जो बिल्कुल बायीं तरफ है, इसके देखकर ही माना जा रहा है कि ये फोटो नए iPhone 17 Air की है। हालांकि ये पिल शेप कैमरा मॉड्यूल देखकर ये भी लगता है कि इस बार iPhone 17 सीरीज़ का डिज़ाइन बदल सकता है। इस फ़ोन में बाकी दो कटआउट माइक्रोफोन और फ्लैशलाइट के लिए हैं।

ये पढ़ें: 2025 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2025

अगर iPhone 17 सीरीज़ में डिज़ाइन का इतना बड़ा बदलाव होता है, तो ये फैंस को काफी हैरान करेगा। वैसे आपको ये नया डिज़ाइन iPhone 17 सीरीज़ में पसंद आएगा या नहीं आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageApple के पहले फोल्डेबल फोन पर बड़ा लीक, iPhone Ultra में मिलेगा खास cooling system?

Foldable phone बनाना सिर्फ स्क्रीन मोड़ने का मामला नहीं है। असली चुनौती तब शुरू होती है, जब फोन को बेहद पतला भी रखना हो और परफॉरमेंस भी फ्लैगशिप जैसी चाहिए। Apple के पहले foldable iPhone Ultra को लेकर नया लीक इसी वजह से दिलचस्प है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस अल्ट्रा स्लिम डिवाइस में वेपर …

Discuss

Be the first to leave a comment.