Samsung Galaxy S25 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक, तीनो फ़ोन के फीचर्स की लिस्ट यहाँ देखें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung 22 जनवरी को भारत में अपनी Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, हाल ही में एक यूरोपीय रिटेलर वेबसाइट के माध्यम से इस सीरीज की कीमत की जानकारी सामने आयी थी, और अब Android Headlines द्वारा Samsung Galaxy S25 सीरीज स्पेसिफिकेशंस की जानकारी रिवील हो गई है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iPhone 16e स्पेसिफिकेशन्स लीक, कम कीमत पर बड़े डिस्प्ले के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Samsung Galaxy S25 सीरीज स्पेसिफिकेशंस लीक

Android Headlines द्वारा इस सीरीज के तीनों फोन्स की जानकारी साझा की गई है, जो इस प्रकार है:

Samsung Galaxy S25 स्पेसिफिकेशंस

इस फ़ोन में 6.2 इंच का FHD+Dynamic AMOLED 2X फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite के ओवरक्लॉक्ड वर्जन द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 12GB RAM के साथ 128GB, 256GB, और 12GB स्टोरेज ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं। फ़ोन One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 टेलीफ़ोटो (OIS, 3x) कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल (f/2.2) सेल्फी कैमरा दिए जा सकता है। फ़ोन 4,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन में eSIM सपोर्ट मिल सकता है, और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 and Bluetooth 5.3 जैसे ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इसका साइज 146.9 x 70.5 x 7.2mm, और वजन 162g हो सकता है।

Samsung Galaxy S25+ स्पेसिफिकेशंस

इस फ़ोन को 6.7 इंच के WQHD Dynamic AMOLED 2X फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite के ओवर क्लॉक्ड वर्जन द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसमें भी One UI 7 लेयर के साथ Android 15 मिलेगा।

इस फ़ोन के बैक पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 10 टेलीफ़ोटो (OIS, 3x) कैमरा के ट्रिपल कैमरा सेटअप को शामिल किया जा सकता है और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल (f/2.2) सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फ़ोन 4,900mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। eSIM सपोर्ट के साथ Wi-Fi 7 and Bluetooth 5.3 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसका साइज 158.4 x 75.8 x 7.3mm और वजन 190g है।

Samsung Galaxy S25 Ultra स्पेसिफिकेशंस

इस फ़ोन में 6.9 इंच का WQHD फ्लैट Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite के ओवर क्लॉक्ड वर्जन द्वारा संचालित हो सकता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB, 512GB, और 1TB स्टोरेज ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल (OIS, 5x) पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, और 10 मेगापिक्सल (OIS, 3x) कैमरा दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 12 मेगापिक्सल (f/2.2) सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फ़ोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, और ये 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें भी eSIM सपोर्ट के साथ Wi-Fi 7 and Bluetooth 5.3 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल सकते हैं। इसका साइज 162.8 x 77.6 x 8.2mm और वजन 218g है।

ये पढ़ें: Blinkit करेगा इन शहरों में 10 मिनट में लैपटॉप्स, मॉनिटर्स, और प्रिंटर्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageSamsung Galaxy S25 सीरीज: MediaTek नहीं Snapdragon चिपसेट के साथ आएंगे फ़ोन, खास फीचर्स लीक

अगले साल जनवरी में Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले इससे समबन्धित कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं, जिनमें फोन के डिज़ाइन और चिपसेट की जानकारी शामिल हैं। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार सीरीज Exynos 2500 चिपसेट द्वारा संचालित होगी, उसके बाद के लीक्स से …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Discuss

Be the first to leave a comment.